India
oi-Bhavna Pandey
भारत की रक्षा क्षमता को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है, क्योंकि देश को अप्रैल के अंत तक रूस से चौथा S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इस सिस्टम की डिलीवरी से भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ेगी तथा खासकर पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।
यह सिस्टम काफी एडवांस माना जाता है और दुश्मन के फाइटर जेट, मिसाइल और ड्रोन जैसे खतरों को दूर से ही पहचानकर उन्हें खत्म करने की ताकत रखता है।

दरअसल, भारतीय वायुसेना ने पहले ही रूस से पांच S-400 सिस्टम और पैंट्सिर शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का प्रस्ताव रखा था। पहले से मिले तीन S-400 सिस्टम अलग-अलग एरिया में तैनात किए जा चुके हैं, जिससे भारत की हवाई सुरक्षा पहले ही काफी मजबूत हो चुकी है। अब चौथा सिस्टम आने के बाद खासकर पश्चिमी सीमा पर निगरानी और सुरक्षा और बेहतर हो जाएगी।
S-400 सिस्टम कैसे करता है सुरक्षा
पैंट्सिर सिस्टम खास तौर पर ड्रोन, कामिकाजे ड्रोन और कम दूरी के हवाई हमलों को रोकने में बेहद कारगर माना जाता है। जब इसे S-400 जैसे लंबी दूरी के सिस्टम के साथ जोड़ा जाता है, तो यह एक मजबूत “दोहरी परत” वाली रक्षा ढाल तैयार करता है, जो सीमा पार से आने वाले हर तरह के हवाई खतरे को निशाना बना सकती है।
ऑपरेशन सिंदूर में पाक के उड़ा चुका है छक्के
मई 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इन सिस्टम की असली ताकत देखने को मिली। भारतीय सशस्त्र बलों ने इनका इस्तेमाल कर पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों, निगरानी करने वाले विमानों और हथियारबंद ड्रोनों को मार गिराया। इस ऑपरेशन ने साफ कर दिया कि भारत की वायु रक्षा अब पहले से कहीं ज्यादा सटीक और घातक हो चुकी है।
314 KM दूर से पाक के बड़े विमान को बनाया था निशाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने एक S-400 मिसाइल के जरिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में करीब 314 किलोमीटर दूर एक बड़े विमान को निशाना बनाया था। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हलचल मच गई और उसने अपने ऑपरेशनल विमानों को पश्चिमी एयरबेस की ओर शिफ्ट कर दिया।
भारत की सुरक्षा रणनीति में गेमचेंजर साबित हो रहा
इतना ही नहीं, जब भारत ने लाहौर, रावलपिंडी, सियालकोट और पसूर में पाकिस्तानी रडार ठिकानों पर हमला किया, तब 9-10 मई को पाकिस्तानी वायुसेना की कोई खास गतिविधि नजर नहीं आई। खबरों के मुताबिक अदामपुर और भुज सेक्टर में तैनात S-400 सिस्टम के डर ने उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। कुल मिलाकर S-400 और पैंट्सिर जैसे आधुनिक सिस्टम भारत की सुरक्षा रणनीति में गेमचेंजर साबित हो रहे हैं।
-

Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन?
-

Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट
-

ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती?
-

3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ
-

Iran Vs Israel: ‘सभी देश भुगतेंगे परिणाम’, शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी
-

37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप
-

VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग
-

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट
-

LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH
-

Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख
-

PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त



