{“_id”:”69cb15e8a4437bdb8a059dcd”,”slug”:”business-updates-of-31-march-business-news-banking-regulation-act-mg-motors-kia-cars-news-in-hindi-2026-03-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”BIZ Updates: फरवरी में 80.4 फीसदी रहा देश का राजकोषीय घाटा; रत्न और आभूषण क्षेत्र के लिए 30 दिन की मोहलत”,”category”:{“title”:”Business Diary”,”title_hn”:”बिज़नेस डायरी”,”slug”:”business-diary”}}
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र का राजकोषीय घाटा फरवरी में 2025-26 के बजट लक्ष्य का 12.52 लाख करोड़ रुपये यानी 80.4 प्रतिशत रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 85.8 प्रतिशत था। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार ने 2025-26 में राजकोषीय घाटा (व्यय और राजस्व के बीच का अंतर) सकल घरेलू उत्पाद के 4.4 प्रतिशत यानी 15.58 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान रखा है। महालेखा नियंत्रक के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी, 2026 के अंत तक केंद्र की कुल प्राप्तियां 27.91 लाख करोड़ रुपये रहीं, जो बजट लक्ष्य का 82 प्रतिशत है। इन प्राप्तियों में 21.45 लाख करोड़ रुपये का कर राजस्व (शुद्ध) और 5.8 लाख करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व शामिल है। सीजीए के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-फरवरी, 2025-26 के दौरान केंद्र सरकार का कुल व्यय 40.44 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पूरे वित्त वर्ष के बजट लक्ष्य का 81.5 प्रतिशत है।