Homeट्रैवलLeander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने...

Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप


Tennis

oi-Ankur Sharma

Leander Paes Love Life: आज भारत के मशहूर टेनिस स्टार लिएंडर पेस भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘वो पीएम मोदी के नेतृत्व और काम से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं इसलिए बीजेपी में शामिल हुए हैं।’ आपको बता दें कि भाजपा से पहले उन्होंने साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन किया था लेकिन अब वो बीजेपी के साथ हैं।

जैसे ही आज पेस बीजेपी में शामिल हुए वैसे ही वो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए। आपको बता दें कि अपने खेल से विश्नपटल पर कई बार भारत का सीना चौड़ा करने वाले लिएंडर पेस की लव लाइफ बहुत ज्यादा विवादित रही है, इसी कारण जब भी उनका जिक्र होता है तो लोग उनकी पर्सनल लाइफ कीबातें करने लगते हैं।

Leander Paes Love Life

52 साल के लिएंडर पेस आज भी तन्हा जीवन गुजार रहे हैं, हालांकि उनके तीन अफेयर हुए और तीनों के साथ वो लिवइंन रिलेशन में रहे लेकिन मौजूदा वक्त में वो सिंगल ही हैं। वो पिता भी बने लेकिन बेटी उनके साथ नहीं रहती है।

Leander Paes का महिमा चौधरी संग रहा 6 साल तक अफेयर

सबसे पहले उनकी लाइफ में बॉलीवुड की ‘परदेस गर्ल’ के नाम से मशहूर महिमा चौधरी की एंट्री हुई थी, जिनके साथ उनका 6 साल तक अफेयर रहा। दोनों लिवइन रिलेशन में थे और सभी को लगता था कि ये शादी करेंगे लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया, कहा जाता है कि महिमा खिलाड़ी से शादी करना चाहती थीं लेकिन पेस इस बात के लिए रेडी नहीं थे लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी जिंदगी में मॉडल-एक्ट्रेस रिया पिल्लई की एंट्री हो गई थी और इस वजह महिमा उनकी जिंदगी से आउट हुईं।

Leander Paes Love Life

संजय दत्त की एक्स पत्नी संग लिव इन रिलेशन में थे Leander Paes

साल 2000 में लिएंडर पेस और रिया का रिश्ता सामने आया था। आपको बता दें कि बेइंतहा खूबसूरत रिया, बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की एक्स वाइफ हैं, दोनों का तलाक होने के बाद रिया टेनिस प्लेयर के संपर्क में आई थीं। पेस और रिया साथ में खुश थे और साल 2005 में दोनों को एक बेटी अयाना हुई।

Leander Paes Love Life

Leander Paes पर लगा घरेलू हिंसा का आरोप

लेकिन साल 2014 में रिया ने पेस पर घरेलू हिंसा का केस करके भत्ते की मांग की थी लेकिन पेस ने रिया को पैसे देने से इंकार करते हुए कहा था कि ‘उनकी ओर रिया की कभी शादी नहीं हुई है तो ऐसे में वो मेरी वाइफ नहीं इसलिए मैं उसे गुजारा भत्ता नहीं दूंगा।’ हालांकि कोर्ट ने उनकी बातें नहीं सुनी और उसने रिया के पक्ष में फैसला सुनाया था, आपको बता दें कि अयाना पेस भी एक टेनिस प्लेयर है।

Leander Paes Love Life

Leander Paes और किम की हॉट तस्वीरें हुई थीं वायरल

तो वहीं इसके बाद साल 2021 में पेस और अभिनेत्री किम शर्मा की हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी थीं, जिसके बाद एक बार फिर सबको लगा था कि पेस की लव लाइफ सेट होने वाली हैं लेकिन दोनों में कभी भी अपने रिलेशन पर कोई टिप्पणी नहीं की और कुछ दिनों बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई और फिर किम शर्मा सुर्खियों से गायब हो गईं।

Leander Paes Love Life



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments