HomeराजनीतिShelly Kittleson Kidnapped: दिनदहाड़े किडनैप हुईं अमेरिकी पत्रकार, कौन हैं शैली किटल्सन,...

Shelly Kittleson Kidnapped: दिनदहाड़े किडनैप हुईं अमेरिकी पत्रकार, कौन हैं शैली किटल्सन, क्यों पकड़ा?


International

oi-Sumit Jha

Shelly Kittleson kidnapped: इराक की राजधानी बगदाद के बीचों-बीच एक ऐसी घटना हुई है जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। मंगलवार को मशहूर अमेरिकी पत्रकार शैली किटल्सन (Shelly Kittleson) को कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक व्यस्त सड़क से अगवा कर लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोकी और जबरन उन्हें साथ ले गए।

इराक के गृह मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की गाड़ी का पीछा किया, जिसके दौरान उनकी कार पलट गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन शैली का अब तक कुछ पता नहीं चला है। इस पूरी वारदात का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हथियारों के बल पर पत्रकार को ले जाते देखा जा सकता है।

Shelly Kittleson kidnapped

Baghdad journalist kidnapping: खतरे के बावजूद बगदाद क्यों पहुंचीं शैली?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शैली किटल्सन को पहले से ही अपनी जान का खतरा था। अमेरिकी प्रशासन और ट्रंप सरकार के सूत्रों ने उन्हें पहले ही आगाह किया था कि वे फिलहाल इराक की यात्रा न करें, क्योंकि वहां उनकी सुरक्षा को लेकर इनपुट्स मिले थे। इसके बावजूद, अपनी जिम्मेदारी को निभाने और जमीन से सच दिखाने के लिए शैली बगदाद में मौजूद थीं। इराक के गृह मंत्रालय ने कहा है कि उनकी सुरक्षा टीमें हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं और खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी जारी है।

अमेरिकी पत्रकार को अब रेस्क्यू कर लिया गया है https://t.co/SRalkaUPlM

— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) March 31, 2026 “>

who is Shelly Kittleson: कौन हैं अवॉर्ड विनिंग जर्नलिस्ट शैली किटल्सन?

शैली किटल्सन कोई साधारण पत्रकार नहीं हैं। वे एक स्वतंत्र (Freelance) पत्रकार हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मिडिल ईस्ट की रिपोर्टिंग को समर्पित कर दी है। उन्हें उनके बेहतरीन और साहसी काम के लिए कई बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं। शैली अक्सर उन इलाकों में जाकर रिपोर्ट करती हैं, जहां जाने से बड़े-बड़े पत्रकार डरते हैं। वे मुख्य रूप से Al-Monitor जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए इराक और सीरिया के युद्ध, भ्रष्टाचार और वहां की जटिल राजनीति पर लिखती रही हैं।

ये भी पढे़ं: Iran Vs America: अमेरिका के सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट का ईरान ने किया ऐसा हाल, देख कर ट्रंप का फट जाएगा कलेजा

आतंकी और अपराधी क्यों रहते थे उनसे खौफजदा?

शैली की रिपोर्टिंग का अंदाज बहुत बेबाक है। उन्होंने इराक में सक्रिय आतंकी गुटों, बड़े घोटालों और वहां के गृह युद्ध के असली चेहरों को दुनिया के सामने बेनकाब किया है। जानकारों का मानना है कि उनकी निडर पत्रकारिता की वजह से वे कई ताकतवर और कट्टरपंथी गुटों की आंखों में खटक रही थीं। यही कारण है कि उन्हें ऐसी पत्रकार माना जाता है जिनसे ‘आतंकी डरते हैं’, क्योंकि वे अपनी कलम और कैमरा के जरिए उनके काले कारनामों का पूरी दुनिया में पर्दाफाश करती आई हैं।

ये भी पढ़ें: USS Gerald Fire Incident: अमेरिकी नौसैनिकों ने फूंक डाला वॉरशिप? जंग से बचने की तरकीब या हादसा?- Video

American journalist Shelly Kittleson kidnapped: अब तक की जांच में क्या-क्या मिला?

इराकी सुरक्षा बलों ने बताया कि अपहरण के तुरंत बाद अपराधियों का पीछा किया गया। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से अपहरणकर्ताओं की गाड़ी सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक आरोपी को मौके से दबोच लिया और वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि शैली किटल्सन की लोकेशन का पता लगाया जा सके। फिलहाल किसी भी गुट ने इस किडनैपिंग की जिम्मेदारी नहीं ली है।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments