Homeउत्तराखंडKal Ka Match Kon Jeeta 1 April: कल का मैच कौन जीता-...

Kal Ka Match Kon Jeeta 1 April: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स


Cricket

oi-Naveen Sharma

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा। कम स्कोरिंग वाले मुकाबले में लखनऊ टॉस हारकर पहले खेलते हुए 141 के स्कोर पर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए दिल्ली ने मुश्किल स्थिति से मैच पलट दिया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत ठीक नहीं रही, कप्तान ऋषभ पंत 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए, जबकि अब्दुल समद ने 36 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। बाकी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सके। इस वजह से लखनऊ की टीम 19वें ओवर में ही 141 पर सिमट गई।

Kal Ka Match Kon Jeeta

दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में लुंगी एनगिनडी और टी नटराजन ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ही गेंदबाजों के खाते में 3-3 विकेट आए। इससे लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजी क्रम की कमर टूट गई।

142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। केएल राहुल बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि पथुम निसांका भी जल्दी पवेलियन लौट गए। दिल्ली ने अपने 4 विकेट महज 26 रन पर गंवा दिए थे। मैच पूरी तरह से लखनऊ की पकड़ में था। यहां से समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने कमाल कर दिया।

समीर रिज़वी ने जिम्मेदारी संभाली और मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों पर 70 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। उनके साथ ट्रिस्टन स्टब्स ने 39 रन की नाबाद पारी खेलकर बेहतरीन साथ निभाया।

दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई साझेदारी ने मैच पूरी तरह दिल्ली के पक्ष में कर दिया और टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। रिजवी और स्टब्स के बीच अविजित शतकीय भागीदारी ने मामला बदल दिया और लखनऊ की उम्मीदों पर पानी फिर गया। नई गेंद के बाद लखनऊ के गेंदबाज अपना प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो पाए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments