Homeट्रैवलRamayana Teaser: रणबीर के रूप में साक्षात उतरे राम! कैसा है रावण...

Ramayana Teaser: रणबीर के रूप में साक्षात उतरे राम! कैसा है रावण का लुक? टीजर में लोगों ने पकड़ ली ये गलती


Entertainment

oi-Sohit Kumar

Ramayana Teaser Review: करोड़ों दिलों की आस्था को बड़े पर्दे पर जीवंत करने की शुरुआत हो चुकी है। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर दर्शकों के दिलों तक हलचल पैदा कर दी है। 2 मिनट 38 सेकंड का यह टीजर केवल एक फिल्म की झलक नहीं, बल्कि एक दिव्य अनुभव की तरह सामने आया है। आइए जानते हैं फिल्म के टीजर में ऐसा क्या खास है जो हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में बेहद शांत और सौम्य नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर वह सात्विक तेज है, जिसकी कल्पना एक भक्त ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ के रूप में करता है। टीजर के विजुअल्स और VFX इतने शानदार हैं कि वे सीधे आंखों के रास्ते दिल में उतर जाते हैं। हंस जिमर और ए.आर. रहमान का बैकग्राउंड म्यूजिक इस महाकाव्य को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की भव्यता प्रदान कर रहा है।

ramayana-teaser

रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि चार साल पहले जब उन्हें यह रोल ऑफर हुआ था, तो वे काफी हिचकिचा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में मुझे लगा कि मैं इस महान भूमिका के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा, लेकिन जल्द ही मेरा डर कृतज्ञता में बदल गया। भगवान राम करोड़ों लोगों की चेतना के रक्षक हैं, जो हमें साहस और धार्मिकता का मार्ग दिखाते हैं।’

सितारों से सजी है ‘राम’ की सेना

निर्देशक नितेश तिवारी की यह ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म की स्टार कास्ट बेहद प्रभावशाली है:

  • रणबीर कपूर: भगवान राम
  • साई पल्लवी: माता सीता
  • यश: रावण (सह-निर्माता भी)
  • सनी देओल: भगवान हनुमान
  • रवि दुबे: लक्ष्मण
  • अरुण गोविल: राजा दशरथ
  • लारा दत्ता: कैकेयी

Rama is the greatest of all time because he lived a life where the choices he made were always in the benefit of the greater good, duty over desire, and sacrifice over self.

His legacy continues to enhance and empower humanity over time and bring the belief in the goodness of… pic.twitter.com/FjlcgF6e8q

— Namit Malhotra (@malhotra_namit) April 2, 2026 “>

2 मिनट 38 सेकंड के टीजर पर क्या बोले लोग?

‘रामायण’ के टीजर ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है, जहां दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक तरफ जहां बड़ी संख्या में लोग रणबीर कपूर के सौम्य अवतार और हंस जिमर के शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं दूसरी तरफ नेटिजन्स ने फिल्म की बारीकियों पर सवाल भी उठाए हैं। कुछ यूजर्स ने टीजर के विजुअल्स को ‘AI जनरेटेड’ जैसा बताते हुए इसकी तुलना आदिपुरुष से की है, तो वहीं कुछ लोग टीजर में हनुमान जी की अनुपस्थिति और ‘5000 साल’ वाले संदर्भ को लेकर नाराज दिखे, जिनका मानना है कि यह इतिहास कम से कम 14,000 साल पुराना है।

दर्शकों के एक वर्ग ने वीएफएक्स की भव्यता को वैश्विक स्तर का बताया है, जबकि दूसरे वर्ग ने अत्यधिक ग्रीन स्क्रीन के इस्तेमाल और कुछ दृश्यों में तकनीकी खामियों की आलोचना करते हुए मेकर्स को ‘आदिपुरुष’ जैसी गलती न दोहराने की चेतावनी दी है। कुल मिलाकर, टीजर ने जहां उत्साह बढ़ाया है, वहीं फिल्म की ऐतिहासिक सटीकता और तकनीकी गुणवत्ता को लेकर दर्शकों के मन में डर और उम्मीद दोनों पैदा कर दिए हैं।

रिलीज की तारीख

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और ऑस्कर विजेता कंपनी DNEG के सहयोग से बन रही यह फिल्म दुनिया भर में IMAX पर रिलीज होगी।

  • पार्ट 1: दिवाली 2026
  • पार्ट 2: दिवाली 2027

आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर फैंस से इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने की अपील की है। नितेश तिवारी के अनुसार, ‘रामायण’ की महानता उसकी भावनात्मक गहराई में है, जिसे उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ पर्दे पर उतारने की कोशिश की है।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments