HomeराजनीतिAaj Ka Mausam: सावधान! आने वाला है आंधी-तूफान, UP-MP समेत 9 ...

Aaj Ka Mausam: सावधान! आने वाला है आंधी-तूफान, UP-MP समेत 9 राज्यों में Rain Alert


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कहीं हल्की बारिश तो कहीं आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है। उत्तर-पश्चिम भारत में एक साथ दो शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं, जिसके चलते कई राज्यों में धूल भरी आंधी, कड़कती बिजली और तेज बारिश की आशंका है। पहला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 3 -4 अप्रैल को सक्रिय होगा, जबकि दूसरा 7 अप्रैल को असर दिखाएगा।

इन मौसमी गतिविधियों के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना काफी बढ़ गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3- 4 अप्रैल को मौसम अचानक करवट ले सकता है।

Aaj Ka Mausam

इन दिनों 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा देखने को मिल सकती है, इसी दौरान ओले गिरने की भी संभावना है। 7 और 8 अप्रैल को इन क्षेत्रों में फिर से हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में Orange Alert जारी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3-4 अप्रैल को मौसम अचानक खराब हो सकता है। इन दिनों 50 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी देखने को मिल सकती है। इसी दौरान ओले गिरने की संभावना भी है। 7- 8 अप्रैल को इन इलाकों में फिर से हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।

UP Weather Today : 7 अप्रैल तक बारिश की आशंका

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 7 अप्रैल तक बारिश की आशंका है। आगरा, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आज़मगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही में बारिश के लिए Orange Alert जारी है।

Weather Forecast Today: उत्तराखंड -हिमाचल में ओले गिर सकते हैं

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 3 से 6 अप्रैल के बीच मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है। इस अवधि में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 3 और 4 अप्रैल को इन राज्यों में 50-70 किमी/घंटा की तेज आंधी का भी खतरा है। 4 अप्रैल को उत्तराखंड और 3-4 अप्रैल को हिमाचल में ओले गिर सकते हैं।

North East Weather:बारिश और बर्फबारी जारी

अरुणाचल प्रदेश में 4-5 अप्रैल को बिजली गिरने का खतरा है, जबकि 6- 8 अप्रैल के बीच यहां भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। असम और मेघालय में 6 अप्रैल तक लगातार बारिश के साथ आंधी और बिजली का असर देखने को मिलेगा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments