HomeराजनीतिWeather NCR: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी...

Weather NCR: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम


Delhi

oi-Sohit Kumar

Weather Delhi NCR: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी की तपिश पर एक बार फिर ब्रेक लगने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों का डेरा जमने वाला है। अगले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला रहेगा।

आज दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्व, मध्य और नई दिल्ली समेत लगभग सभी इलाकों में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

India Gate PTI Photo

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

कल यानी शनिवार को मौसम का तेवर और भी कड़ा हो सकता है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 4 अप्रैल को दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में एक या दो दौर की हल्की बारिश हो सकती है। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात हवा की गति है, जो कल 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और इसके झोंके 50 किमी प्रति घंटे (Gusting to 50 kmph) की रफ्तार को छू सकते हैं।

NCR में कब होगी बारिश?

नोएडा और गाजियाबाद में कल यानि शनिवार को घने बादल छाए रहेंगे और 50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

5 अप्रैल के मौसम का हाल

रविवार को भी राहत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। 5 अप्रैल को भी दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने और बहुत हल्की से हल्की बारिश (Light rain) होने की संभावना है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे छुट्टी वाले दिन मौसम काफी सुहावना बना रहेगा।

6 अप्रैल के मौसम का हाल

हफ्ते की शुरुआत के साथ मौसम में थोड़ी स्थिरता आने की उम्मीद है। 6 अप्रैल को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश हिस्सों में केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहने (Partly Cloudy Sky) का अनुमान है। बारिश की संभावना कम हो जाएगी और मौसम धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौटने लगेगा। मौसम विभाग ने 3 से 5 अप्रैल के बीच ‘येलो अलर्ट’ (Be Aware) जारी किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments