Cricket
oi-Amit Kumar
Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 April: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सातवें मुकाबले में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में रनों का सैलाब उमड़ पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा दिए गए 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) ने धमाकेदार शुरुआत की। 11 ओवर के खेल के बाद पंजाब ने 2 विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं और मैच फिलहाल बराबरी पर खड़ा है।
आयुष म्हात्रे ने खेली गजब की पारी (Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 April)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही थी। स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन महज 7 रन बनाकर जेवियर बार्टलेट का शिकार बने। संजू के आउट होने के बाद मैदान पर आए युवा आयुष म्हात्रे ने इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 43 गेंदों में 73 रनों की यादगार पारी खेली।

चेन्नई ने बनाए थे 209 रन
म्हात्रे ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (28 रन) के साथ मिलकर पारी को संभाला। अंत में सरफराज खान की 32 रनों की उपयोगी पारी की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 209/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से विजयकुमार विशक ने 2 विकेट झटके। 210 रनों के बड़े लक्ष्य के दबाव में पंजाब के ओपनर्स ने घबराने के बजाय आक्रामक रुख अपनाया।
प्रियांश आर्या का तूफान
प्रियांश आर्या ने केवल 11 गेंदों का सामना किया, लेकिन उसमें 3 चौके और 4 छक्के जड़कर 39 रन कूट दिए। उन्हें मैट हेनरी ने आउट कर चेन्नई को पहली राहत दिलाई। प्रियांश के बाद प्रभसिमरन सिंह ने मोर्चा संभाला और 43 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन वे एक गलत तालमेल के कारण रनआउट होकर पवेलियन लौट गए।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद
इम्पैक्ट खिलाड़ी: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बराड़।
-

Sanju Samson: वर्ल्ड कप के हीरो, IPL में जीरो! लगातार फ्लॉप होने के बाद संजू पर फूटा फैंस का गुस्सा
-

Who is Prashant Veer: कौन है प्रशांत वीर जिन्होंने CSK के लिए किया डेब्यू, ऑक्शन में मिले थे 14.20 करोड़ रुपये
-

IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई
-

Sameer Rizvi IPL 2026 salary: DC को जीत दिलाने वाले समीर रिजवी की सैलरी कितनी? कभी CSK ने दिए थे 8.4 करोड़
-

KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स की पिच पर बैटर्स की मौज या बॉलर्स का खौफ? मैच से पहले वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

RCB vs CSK Ticket Prices: धोनी के बिना भी जबरदस्त क्रेज! 65,800 में बिक रहा एक टिकट, टूट गए सारे रिकॉर्ड
-

Record Alert: रिंकू सिंह ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, फील्डिंग में बनाया KKR के लिए नया रिकॉर्ड
-

Aaj Ke IPL Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: KKR vs SRH, आज के आईपीएल मैच का टॉस कितने बजे होगा?
-

IPL 2026: वर्ल्ड नंबर-1 गेंदबाज बने मोहम्मद शमी! मलिंगा और बोल्ट जैसे दिग्गजों को पछाड़ रचा इतिहास
-

LIVE मैच के दौरान स्टैंड्स में चले लात-घूंसे! स्टेडियम में सरेआम गुंडागर्दी, हुई जमकर मारपीट? वीडियो वायरल
-

KKR vs SRH: केकेआर की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव तय, टीम में होगी मैच विनर खिलाड़ी की एंट्री? दिखेगा पॉवर शो!
-

ईशान किशन को SRH का कप्तान बनाने से खुश नहीं हैं युवराज सिंह, टीम के फैसले पर उठाया सवाल
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 1 April: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स
-

Punjab Kings की जीत के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा का VIDEO VIRAL, किया PBKS की प्लानिंग का खुलासा
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 April: आज का मैच कौन जीता- लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स



