Homeउत्तराखंडMumbai Water Cut Update: 7 दिनों तक मुंबई के इन इलाकों में...

Mumbai Water Cut Update: 7 दिनों तक मुंबई के इन इलाकों में रहेगी पानी की भारी किल्लत, BMC का अलर्ट


Maharashtra

oi-Smita Mugdha

Mumbai Water Cut Update: मुंबई के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक पानी की भारी किल्लत रह सकती है। बीएमसी (BMC) ने वसई-विरार क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पहले ही पर्याप्त पानी संग्रह करके रखने की अपील की है। वसई-विरार में 4 और 5 अप्रैल 2026 को जल आपूर्ति में व्यापक कटौती की घोषणा की गई है। यह कटौती सूर्या वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट (Surya Water Supply Project) के दूसरे चरण के तहत चल रहे तकनीकी कार्यों के कारण की जा रही है।

लंबे वॉटर कट को देखते हुए आम लोगों से अपील की गई है कि वह पानी का उपयोग सोच-समझकर करें। जरूरत का पानी पहले से ही स्टॉक करके रख लें। इसके अलावा, कुछ इलाकों में पानी टैंकर सप्लाई की भी व्यवस्था की जा रही है।

Mumbai Water Cut Update

Mumbai Water Cut Update: 24 घंटे से ज्यादा की कटौती

– यह शटडाउन 4 अप्रैल से शुरू होकर 10 अप्रैल तक कुल सात दिनों के लिए प्रभावी रहेगा। प्रशासन की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है।

– इसके अनुसार, 4 अप्रैल (शनिवार) को विरार पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से अगले दिन 5 अप्रैल सुबह 10 बजे तक यानी पूरे 24 घंटे पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

– इसके बाद 5 अप्रैल (रविवार) को नालासोपारा पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से 6 अप्रैल सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

Water Cut Update: तकनीकी कारणों से कटौती

इस कटौती का मुख्य कारण सूर्या जलापूर्ति योजना के अंतर्गत पाइपलाइन की मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्य हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुचारु जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। हालांकि, इस दौरान नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सप्लाई बहाल होने के बाद भी कुछ समय तक कम दबाव (लो प्रेशर) की समस्या बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को पानी के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

BMC ने जारी किया अलर्ट

– बीएमसी (BMC) ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें और उसका उपयोग सोच-समझकर करें।

– खासतौर पर पीने के पानी को प्राथमिकता देने और अनावश्यक उपयोग से बचने की सलाह दी गई है। हालांकि, मुंबई के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में फिलहाल पूरी तरह से पानी बंद करने का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

– गर्मियों के चलते कुछ इलाकों में पानी के दबाव में कमी देखने को मिल सकती है। वसई-विरार क्षेत्र के निवासियों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

– ऐसे में समय रहते तैयारी करना और पानी का सही प्रबंधन करना बेहद जरूरी होगा, ताकि इस अस्थायी संकट से आसानी से निपटा जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments