Business
oi-Ankur Sharma
Petrol Diesel Prices: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल के दाम में आग लगी हुई है तो वहीं अप्रैल माह के पहले दिन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने प्रीमियम ईंधन के रेट बढ़ा दिए हैं। आज से 100 ऑक्टेन पेट्रोल, जिसे कि आम भाषा में XP100 पेट्रोल कहा जाता है, के दाम में वृद्धि हुई है, दिल्ली में इसका प्राइस 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। तो वहीं प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ के दाम 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
नए रेट आज रात 12 बजे से लागू भी हो गए हैं। IOCL की तरह भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के रेट्स में भी बदलाव हुआ है, हालांकि उनके मूल्य थोड़े अलग हैं। मालूम हो कि 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए गए थे, तब प्रीमियम पेट्रोल का मूल्य ₹2.35 बढ़ाया गया था तो वहीं Industrial Diesel के दाम में 22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

हालांकि नार्मल तेल के दामों में कोई बदलाव तब भी नहीं हुआ था और आज भी नहीं हुआ है। जबकि सुबह सुबह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ा दिए हैं, इस बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में यह सिलेंडर अब 2,078.50 रु का हो गया है हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में चेंज नहीं हुआ है।
आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल का रेट?
- नई दिल्ली ₹94.77
- कोलकाता ₹105.41
- मुंबई ₹103.54
- चेन्नई ₹100.80
- गुड़गांव ₹95.65
- नोएडा ₹95.16
- बेंगलुरु ₹102.92
- भुवनेश्वर ₹100.97
- चंडीगढ़ ₹94.30
- हैदराबाद ₹107.50
- जयपुर ₹104.91
- लखनऊ ₹94.57
- पटना ₹105.23
तिरुवनंतपुरम ₹107.40
आपके शहर में क्या है एक लीटर डीजल का दाम?
- नई दिल्ली ₹87.67
- कोलकाता ₹92.02
- मुंबई ₹90.03
- चेन्नई ₹92.39
- गुड़गांव ₹88.10
- नोएडा ₹88.31
- बेंगलुरु ₹90.99
- भुवनेश्वर ₹92.55
- चंडीगढ़ ₹82.45
- हैदराबाद ₹95.70
- जयपुर ₹90.38
- लखनऊ ₹87.67
- पटना ₹91.49
- तिरुवनंतपुरम ₹96.28
क्या होता है XP100 पेट्रोल?
XP100 एक हाई-परफॉर्मेंस पेट्रोल है, जिसमें ऑक्टेन नंबर 100 होता है। ऑक्टेन नंबर यह बताता है कि पेट्रोल इंजन में जलते समय झटके/आवाज को कितना रोक सकता है,इसका प्रयोग स्मूथ इंजन, ज्यादा पावर और ईजंन के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए किया जाता है। ये सामान्य पेट्रोल की तुलना में काफी महंगा है, इसका प्रयोग लग्जरी कार और स्पोर्टस कार के लिए होता है, सामान्य वाहनों में इसका प्रयोग नहीं किया जाता है।
-

New Rules from 1 April 2026: ‘LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक’, आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम
-

LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?
-

LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?
-

LPG Price Today: एलपीजी के लिए सरकार ने किसको कहा Thank You? आज क्या है आपके शहर में रेट?
-

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: बैंक के साथ आज शेयर मार्केट भी है बंद? बाहर निकलने से पहले देख लें अपडेट
-

Delhi Power Cut: सावधान! पंजाबी बाग के इन इलाकों में आज 3 घंटे रहेगी बिजली गुल, देखें अपने एरिया का नाम
-

April 1 Rule Changes: टैक्स से सैलरी तक 1 अप्रैल से बदलेंगे ये बड़े नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
-

Pink Card Truth: एक बस के बाद दूसरी में नहीं चलेगा कार्ड? CM रेखा गुप्ता ने तोड़ दी ‘ट्रैवल लिमिट’ वाली अफवाह
-

Delhi Gaushala Mission: 10 गौशालाएं से शुरुआत, 40 तक प्लान! CM रेखा गुप्ता का ऐलान—अब गोबर से बनेगी गैस
-

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: महावीर जयंती पर बैंक-स्कूल में छुट्टी? चेक कर लें मेट्रो और बाजार का हाल
-

Delhi Power Cut: मार्च के आखिरी दिन दिल्ली के 40 से ज्यादा इलाकों में छाएगा अंधेरा, आपका एरिया भी लिस्ट में?
-

Weather Delhi NCR: येलो अलर्ट पर दिल्ली, कहर बनकर टूटेगी बारिश! बिजली की गति से आंधी आने की चेतावनी
-

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज मेट्रो-मार्केट खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ें अपडेट
-

Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में ‘पावर ब्रेक’, WFH करने वाले जल्द देख लें शटडाउन का नया शेड्यूल
-

Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह?



