Cricket
oi-Naveen Sharma
Sameer Rizvi: आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज़ समीर रिजवी का बल्ला जमकर बोल रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। खास बात यह है कि यह उनका लगातार तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है, जो उनके बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है।
समीर रिजवी इस समय अपने करियर के सबसे शानदार दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल की पिछली तीन पारियों में लगातार अर्धशतक जड़े हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच से पहले उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाए थे, जहां उन्होंने अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया था। वहीं, इससे पहले पिछले सीजन के आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 25 गेंदों में 58 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

समीर रिजवी दिग्गजों के क्लब में शामिल
लगातार तीन मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच बनने का कारनामा बहुत कम खिलाड़ी कर पाते हैं। इसी उपलब्धि के साथ समीर रिजवी अब दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जहां पहले से वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली जैसे नाम मौजूद हैं। यह उपलब्धि उनके लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए भी एक बड़ा संकेत है। तीन प्लेयर ऑफ़ द मैच लगातार जीतने वाले प्लेयर्स में जैक कैलिस, रुतुराज गायकवाड़, जोस बटलर और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
धाकड़ बैटिंग के दम पर रिजवी ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली, इसी मुकाबले में ऑरेंज कैप रोहित शर्मा के नाम थी लेकिन मैच खत्म होते ही उन्होंने इसे अपने नाम कर लिया। उन्होंने दो मैचों में 160 रन बना डाले हैं, शतक का मौका भी आया था लेकिन वह इससे पहले आउट हो गए।
दिल्ली की लगातार दूसरी जीत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई ने पहले खेलते हुए 162 रनों का स्कोर बनाया था, दिल्ली ने इसे महज 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस सीजन दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है।
-

GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान
-

IPL के बीच में वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए पैट कमिंस, क्या टूर्नामेंट से हो गए बाहर? कारण आया सामने
-

DC vs MI: दिल्ली के दंगल से पहले हार्दिक पंड्या लापता! IPL 2026 के बीच सूर्यकुमार बने कप्तान, हुआ बड़ा बदलाव
-

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 4 April: DC vs MI, दिल्ली के धुरंधरों के सामने मुंबई के पलटन?
-

Who is Prashant Veer: कौन है प्रशांत वीर जिन्होंने CSK के लिए किया डेब्यू, ऑक्शन में मिले थे 14.20 करोड़ रुपये
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS, कौन मचाएगा तबाही? बैटर्स का राज या बॉलर्स का वार!
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS, कल का मैच कौन जीता?
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS, चेन्नई-पंजाब में रोमांचक जंग, आखिर किसने मारी बाजी?
-

RCB के खिलाड़ी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, IPL में खेलने से रोकने पर कर दिया बोर्ड पर केस
-

Aaj Ke IPL Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: KKR vs SRH, आज के आईपीएल मैच का टॉस कितने बजे होगा?
-

ईशान किशन को SRH का कप्तान बनाने से खुश नहीं हैं युवराज सिंह, टीम के फैसले पर उठाया सवाल
-

IPL 2026: वर्ल्ड नंबर-1 गेंदबाज बने मोहम्मद शमी! मलिंगा और बोल्ट जैसे दिग्गजों को पछाड़ रचा इतिहास



