Homeव्यवसायPetrol Diesel Prices Today: प्रीमियम पेट्रोल के दाम में भारी वृद्धि, आपके...

Petrol Diesel Prices Today: प्रीमियम पेट्रोल के दाम में भारी वृद्धि, आपके शहर में क्या हो गई तेल की कीमत?


Business

oi-Ankur Sharma

Petrol Diesel Prices Today: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल के दाम में आग लग गई है तो भारत के प्रीमियम 100-ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत में ₹11 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है जिसके बाद दिल्ली में इसका रेट बढ़कर ₹160 हो गया है। खुदरा ईंधनों की कीमतों में हुए बदलावों में यह अभी तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। एक्स्ट्रा ग्रीन प्रीमियम डीज़ल की कीमत भी ₹1.50 बढ़कर ₹92.99 प्रति लीटर कर दी गई है हालाँकि, सामान्य पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपने संदेश में यह बात साफ़ तौर पर कही है, ‘सामान्य पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें, अपरिवर्तित हैं, यानी दिल्ली में इनकी कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और ₹87.67 प्रति लीटर है।’

Petrol Diesel Prices Today

आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल का रेट?

  • नई दिल्ली ₹94.77
  • कोलकाता ₹105.41
  • मुंबई ₹103.54
  • चेन्नई ₹100.80
  • गुड़गांव ₹95.65
  • नोएडा ₹95.16
  • बेंगलुरु ₹102.92
  • भुवनेश्वर ₹100.97
  • चंडीगढ़ ₹94.30
  • हैदराबाद ₹107.50
  • जयपुर ₹104.91
  • लखनऊ ₹94.57
  • पटना ₹105.23
  • तिरुवनंतपुरम ₹107.40

आपके शहर में क्या है डीजल का रेट?

  • नई दिल्ली ₹87.67
  • कोलकाता ₹92.02
  • मुंबई ₹90.03
  • चेन्नई ₹92.39
  • गुड़गांव ₹88.10
  • नोएडा ₹88.31
  • बेंगलुरु ₹90.99
  • भुवनेश्वर ₹92.55
  • चंडीगढ़ ₹82.45
  • हैदराबाद ₹95.70
  • जयपुर ₹90.38
  • लखनऊ ₹87.67
  • पटना ₹91.49
  • तिरुवनंतपुरम ₹96.28

क्या होता है XP100 पेट्रोल?

XP100 एक हाई-परफॉर्मेंस पेट्रोल है, जिसमें ऑक्टेन नंबर 100 होता है। इसका प्रयोग स्मूथ इंजन, ज्यादा पावर और ईजंन के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए किया जाता है। ये सामान्य पेट्रोल की तुलना में काफी महंगा है।

वैश्विक कच्चे तेल की कमी

कच्चे तेल की कीमत एक महीने से भी कम समय में 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। Strait of Hormuz के बंद होने से बाज़ारों पर और दबाव बढ़ गया है, सरकारी तेल कंपनियां – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम – इस समय सामान्य पेट्रोल पर 24.40 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल पर भारी-भरकम 104.99 रुपये प्रति लीटर की ‘अंडर-रिकवरी’ (लागत से कम वसूली) का बोझ खुद उठा रही हैं, जिससे भारतीय उपभोक्ताओं का एक बड़ा हिस्सा कीमतों में हुई इस पूरी बढ़ोतरी के असर से बचा हुआ है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments