Homeट्रैवलSonakshi Sinha क्‍या सच में प्रेग्नेंट हैं? इकबाल से शादी के बाद...

Sonakshi Sinha क्‍या सच में प्रेग्नेंट हैं? इकबाल से शादी के बाद सोनाक्षी हिंदू या मुस्लिम कौन सा धर्म मान रही


Entertainment

oi-Bhavna Pandey

Sonakshi Sinha Pregnancy: सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की खबर एक बार सोशल मीडिया पर फिर सुर्खियों में है। जहीर खान से शादी करने के बाद ये दूसरी बार है जब बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा के प्रेग्नेंट होने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि सोनाक्षी सिन्‍हा की मां पूनम सिन्‍हा ने इन दावों पर अपनी चुप्‍पी तोड़ी है।

याद रहे बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर शत्रुघन सिन्‍हा ने दो साल पहले अपने मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड ज़हीर इक़बाल से 23 जून 2024 को शादी की थी। शादी के बाद से ही सोनाक्षी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सुर्खियां बटोरती रही हैं। 2025 की दिवाली पार्टी के बाद सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ीं, जिसे कपल ने खारिज किया। वहीं दोबार प्रेग्नेंसी के दावों पर मां पूनम सिन्हा ने इस मामले पर जवाब दिया है।

Sonakshi Sinha Pregnancy

सोनाक्षी प्रेग्नेंट है या नहीं? मां पूनम ने बताया सच

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूनम सिन्हा ने सोनाक्षी सिन्‍हा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर जवाब देते हुए, मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, ‘पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको। लेकिन चलो, वो खुशी भी हमको मिलेगी, ज़रूर मिलेगी वो खुशी।’ इस बयान से उन्होंने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया, लेकिन साथ ही भविष्य की उम्मीद भी जताई।

पूनम सिन्‍हा बोलीं- घर में बेटियों का होना जरूरी

पूनम सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी के जीवन में आने के यादगार पलों को भी याद किया। एक इवेंट के दौरान ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ से बातचीत में उन्होंने बताया कि जब सोनाक्षी उनके जीवन में आईं तो सब कुछ बदल गया। उनके अनुसार, ‘वो पल तो सबसे अच्छा पल था हमारी ज़िंदगी का, जब हमारे घर में बेटी आई। मुझे लगता है बेटियों का होना बहुत ज़रूरी है।’

Sonakshi Sinha Pregnancy

सोनाक्षी बोलीं- 16 महीने से हूं प्रेग्नेंट

सोनाक्षी और जहीर भी ऐसी अटकलों को कई बार मजाक में उड़ा चुके हैं। जैसे, साल 2025 में लाल ड्रेस में दिखने पर गर्भावस्था की बात उठी कि वह अपना ‘बेबी बंप’ छिपा रही थीं। पिछली अफवाहों पर सोनाक्षी ने चुटकी ली थी कि उनके अनुसार वह 16 महीने से प्रेग्नेंट हैं, जिसे उन्होंने ‘दुनिया का सबसे लंबा प्रेग्नेंसी रिकॉर्ड’ बताया।

Sonakshi Sinha Pregnancy

क्‍या सोनाक्षी ने धर्म परिवर्तन कर लिया है?

2024 में मुंबई स्थित सोनाक्षी ने अपने घर पर इकबाल से Special Marriage Act के तहत मैरिज की थी। जिसमें धर्म बदलने की जरूरत नहीं होती। शादी के बाद भी सोनाक्षी सिन्हा हिंदू धर्म ही मानती हैं, उन्होंने इस्लाम कबूल नहीं किया है।सोनाक्षी पहले की तरह हिंदू ही हैं, और जहीर इकबाल मुस्लिम हैं। खुद सोनाक्षी ने कहा कि ना उन्होंने धर्म बदला, ना किसी ने दबाव डाला। दोनों एक-दूसरे के रीति-रिवाजों का सम्मान करते हैं, लेकिन अपना-अपना धर्म फॉलो करते हैं।

Sonakshi Sinha Pregnancy

सोनाक्षी सिन्‍हा जल्‍द ही वेब सीरीज ‘सिस्टम’ में आएंगी नजर

काफी समय बाद सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर एक्टिंग करती नजर आने वाली हैं। वह जल्द ही वेब सीरीज ‘सिस्टम’ में दिखाई देंगी। इस सीरीज का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट में सोनाक्षी के साथ ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दर्शकों को इस सीरीज से काफी उम्मीदें हैं, हालांकि इसकी रिलीज से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments