Delhi
oi-Divyansh Rastogi
Delhi LPG Crisis Update: पश्चिम एशिया (US-ईरान) युद्ध के चलते देशभर में LPG की मांग बढ़ गई है। इसी बीच दिल्ली सरकार ने गोदामों (डिपो) से सीधे सिलेंडर बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही 5 किलो के छोटे FTL (Free Trade LPG) सिलेंडरों की सप्लाई को तेजी से बढ़ा दिया गया है।
केंद्र सरकार ने साफ किया है कि बाजार में कोई कमी नहीं है। 4 अप्रैल 2026 को 90,000 से ज्यादा 5KG सिलेंडर बेचे गए। 23 मार्च से अब तक 6.6 लाख यूनिट बिक चुके हैं। फिर भी अफवाहों और जमाखोरी की वजह से सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है।

क्या है नया अपडेट? 5 मुख्य फैसले
1. गोदामों से सीधी बिक्री बंद
- दिल्ली में LPG डिपो से घरेलू या व्यावसायिक सिलेंडर सीधे बेचना अब गैरकानूनी है। सिर्फ अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटरों के जरिए ही सप्लाई होगी।
2. 5KG सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ाई
- कोई पता प्रमाण नहीं चाहिए, सिर्फ वैध ID (आधार/वोटर ID)
- बाजार दर पर उपलब्ध (सब्सिडी नहीं)
- 23 मार्च से 6.6 लाख बेचे गए
- 4 अप्रैल को 90,000 से ज्यादा बेचे गए
To ensure a smooth supply of LPG, the direct sale of cylinders from warehouses (Godams) has been prohibited. Additionally, the availability of 5 kg LPG cylinders has been significantly expanded: Delhi CMO
— ANI (@ANI) April 5, 2026 “>
3. घरेलू 14.2KG सिलेंडर की स्थिति
- रोजाना 51 लाख से ज्यादा घरेलू सिलेंडर डिलीवर किए जा रहे हैं
- 95% बुकिंग ऑनलाइन (MyLPG.in / ऐप)
- कोई कमी की रिपोर्ट नहीं
4. जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई
- मार्च से अब तक 50,000+ सिलेंडर जब्त
- 1,400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटरों को कारण बताओ नोटिस
- 36 डीलर सस्पेंड
5. कमर्शियल LPG पर 70% कैप
- होटल-रेस्तरां जैसी जगहों पर सप्लाई को पहले के स्तर का 70% तक सीमित कर दिया गया है।
क्यों बढ़ी LPG की मांग?
- होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव से क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई प्रभावित
- रिफाइनरी में LPG प्रोडक्शन बढ़ाया गया, लेकिन मांग ज्यादा
- कुछ लोगों ने पैनिक बाइंग शुरू कर दी
- गर्मी के मौसम में भी रसोई गैस की खपत बढ़ी
सरकार का ऐलान किया है कि हम पेट्रोल, डीजल और LPG की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। नागरिकों से अपील है कि घबराहट में खरीदारी न करें।
प्राथमिकता किसे दी जा रही है?
- घरेलू LPG और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) को टॉप प्राथमिकता
- अस्पताल, स्कूल, कॉलेज जैसी जरूरी सेवाओं को बिना रुकावट सप्लाई
- उर्वरक प्लांट्स को 6 अप्रैल से 90% तक गैस मिलने की उम्मीद
- सभी रिफाइनरी हाई कैपेसिटी पर चल रही हैं
क्या आपको चिंता करने की जरूरत है?
नहीं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोई कमी नहीं है। सिर्फ अफवाहों और जमाखोरी की वजह से कुछ जगहों पर कतारें लग रही हैं। 5KG सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हैं और 14.2KG घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी भी सामान्य है।
-

LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट
-

LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर आया बड़ा अपडेट, क्या बढ़े दाम? कहां पहुंचा आपके शहर में एलपीजी का रेट?
-

LPG Price Today: ऑटो एलपीजी के बढ़े दाम, कहां पहुंचा आपके शहर में सिलेंडर का रेट?
-

किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड
-

LPG Price Delhi: दिल्ली में LPG के लिए हाहाकार, गैस एजेंसियों पर लगी कतारें, कितनी है आज घरेलू गैस की किमत?
-

Auto LPG Price Hike: ऑटो LPG के बढ़े दाम, बेंगलुरु की सड़कों पर हाहाकार, क्या है नया रेट?
-

LPG Price Delhi Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस और CNG-PNG की कीमतों में उछाल, आज क्या है ताजा रेट
-

Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम
-

Delhi RTO Reopening 2026: दिल्ली में फिर खुलेंगे 13 RTO, DL-13 नंबर प्लेट भी लौटेगी, क्या बदलेगा आपके लिए?
-

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: गुड फ्राइडे पर बंद हैं बैंक-स्कूल और मार्केट? बाहर जाने से पहले देख लें अपडेट
-

Delhi Weather Now: देर शाम अचानक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, आंधी ने मचाया कहर, कल कैसा रहेगा मौसम?
-

Soldierathon के चलते Delhi Metro ने बदला शेड्यूल, कितने बजे शुरू होगी मेट्रो सेवा, किन लाइनों पर होगा असर?
-

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: गुड फ्राइडे के बाद आज 4 अप्रैल को खुले हैं बैंक-स्कूल? बाजारों का क्या है हाल?
-

Delhi Animal Shelter: ‘अब जानवरों पर NO अत्याचार’,दिल्ली में 13 जिलों में SPCA, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
-

‘मुझे उस शादी में नहीं रहना’, Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान



