Cricket
oi-Naveen Sharma
SRH vs LSG: आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला सिर्फ रनों और विकेटों का खेल नहीं रहा, बल्कि भावनाओं का एक सैलाब बन गया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की रोमांचक जीत के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। जीत के असली नायक रहे कप्तान ऋषभ पंत, लेकिन टीम के मालिक संजीव गोयनका के उस एक रिएक्शन ने पूरी महफ़िल लूट ली, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
मुकाबला आखिरी ओवर तक खिंच चुका था। सांसें थमी हुई थीं और जीत के लिए लखनऊ को अंतिम 6 गेंदों में 9 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर मौजूद कप्तान ऋषभ पंत ने अपना ‘विराट’ रूप दिखाया और लगातार 4 गेंदों पर तीन चौके जड़कर मैच फिनिश कर दिया।

जैसे ही गेंद बाउंड्री के पार गई, कैमरा वीआईपी स्टैंड्स की तरफ मुड़ा। वहां लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका अपनी सीट से उछल पड़े। उनकी आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर एक अजीब सी राहत थी। पिछले कुछ समय से टीम के प्रदर्शन को लेकर जो दबाव उन पर था, वह इस एक जीत के साथ बह गया। गोयनका की आंखों से आंसू छलक पड़े, उन्होंने आंख बंद करते हुए ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया, इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो आग की तरह फ़ैल गया।
Sanjiv Goenka was literally in tears after Rishabh Pant finished the match. Sanjiv Goenka is very passionate about cricket, and this win means a lot to him.🥺❤️
pic.twitter.com/eO7BOeOX8K— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 5, 2026
दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद पंत की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन आज उन्होंने बल्ले से जवाब दिया। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत ने 68 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने न केवल पारी को संभाला, बल्कि मैच को खत्म करने की जिम्मेदारी भी खुद ली। एडेन मार्कराम (45) के साथ उनकी साझेदारी ने लखनऊ को मैच में बनाए रखा। पंत का यह ‘फिनिशर’ अवतार देख डगआउट में मौजूद कोच और सपोर्ट स्टाफ भी खुशी से झूम उठा।
पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत का वीडियो सामने आया था, इसमें देखा गया कि कुछ बात हो रही है। सोशल मीडिया पर गोयनका की तीखी आलोचना भी हुई थी। आज वह एकदम अलग ही अवतार में नजर आए और विपक्षी टीम का हर विकेट गिरने पर भगवान को धन्यवाद देते रहे।
-

युवराज सिंह के कौन से दुश्मन हैं जिनके साथ कमेंट्री में बैठने से किया इनकार? किस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला?
-

CSK vs RCB: धोनी के घर में होगा किंग कोहली का राज! चेन्नई के खिलाफ विराट आज बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड?
-

SRH vs LSG Pitch Weather: हैदराबाद में आज रनों का तूफान या विकेटों की झड़ी! मौसम और पिच का किसको मिलेगा साथ?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 April: DC vs MI, बल्लेबाजों का दिखेगा दम या गेंदबाज करेंगे कमाल?
-

DC vs MI: रोहित की चालाकी में फंस गए कुलदीप यादव, एक्टिंग करके बर्बाद कराया DRS, खुद बयां की कहानी
-

Who Won Today Match, DC vs MI 4 April, 2026: आज का मैच कौन जीता, IPL 2026 Result दिल्ली vs मुंबई
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS, कल का मैच कौन जीता?
-

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 3 April: CSK vs PBKS, इन धुरंधरों के बीच होगी जंग, कौन मारेगा बाजी?
-

Who Won Today Match, GT vs RR 4 April, 2026: आज का मैच कौन जीता, IPL 2026 Result गुजरात vs राजस्थान
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स, गुजरात की टीम में बड़ा बदलाव
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS, कौन मचाएगा तबाही? बैटर्स का राज या बॉलर्स का वार!
-

DC vs MI: ‘कुछ टीमें सालों से ट्रॉफी को तरस रही हैं’, मैच से पहले महायुद्ध, MI ने दिल्ली को किया ट्रोल



