Cricket
oi-Naveen Sharma
SRH vs LSG Mohammed Shami: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मोहम्मद शमी ने वह कर दिखाया, जिसे क्लासिकल फास्ट बॉलिंग कहा जाता है। लखनऊ सुपर जॉइंट्स के इस अनुभवी पेसर ने न केवल हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया, बल्कि आईपीएल के ग्रीन इनिशिएटिव के तहत पर्यावरण में भी बड़ा योगदान दिया है।
मोहम्मद शमी ने अपने 4 ओवर के कोटे में केवल 9 रन देकर 2 विकेट झटके। हालांकि उन्होंने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, लेकिन आईपीएल के नए नियमों के अनुसार पेड़ों की गिनती सिर्फ डॉट गेंदों पर आधारित है। शमी ने अपने स्पेल में कुल 15 डॉट गेंदें फेंकी, जिन पर बल्लेबाज एक रन भी नहीं बना सका।

पेड़ लगाने का गणित
इस सीजन के TATA IPL Green Dot Balls अभियान के तहत हर एक डॉट बॉल के बदले 19 पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस हिसाब से अकेले मोहम्मद शमी की गेंदबाजी से आज 285 पेड़ (15×19) लगाए जाएंगे। शमी की सटीक सीम और स्विंग के सामने हैदराबाद के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और उनका इकोनॉमी रेट मात्र 2.25 का रहा।
बल्लेबाजों को दिन में दिखाए तारे
शमी ने पारी की शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। उन्होंने अपनी घातक गेंदों से सनराइजर्स के आक्रामक बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। यह शमी की किफायती गेंदबाजी का ही नतीजा था कि हैदराबाद की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही।
लखनऊ ने खोला जीत का खाता
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए इस सीजन खाता खोल लिया, लखनऊ की टीम ने पहली जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाबी पारी में खेलते हुए लखनऊ ने एक गेंद शेष रहते 5 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान ऋषभ पंत ने 68 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली।
-

IPL के बीच में वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए पैट कमिंस, क्या टूर्नामेंट से हो गए बाहर? कारण आया सामने
-

SRH vs LSG Pitch Weather: हैदराबाद में आज रनों का तूफान या विकेटों की झड़ी! मौसम और पिच का किसको मिलेगा साथ?
-

Yuzvendra Chahal की गोद में बैठी थी खूबसूरत हसीना? सामने आया वायरल वीडियो के पीछे का सारा सच!
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 April: DC vs MI, बल्लेबाजों का दिखेगा दम या गेंदबाज करेंगे कमाल?
-

DC vs MI: दिल्ली के दंगल से पहले हार्दिक पंड्या लापता! IPL 2026 के बीच सूर्यकुमार बने कप्तान, हुआ बड़ा बदलाव
-

DC vs MI: रोहित की चालाकी में फंस गए कुलदीप यादव, एक्टिंग करके बर्बाद कराया DRS, खुद बयां की कहानी
-

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 4 April: DC vs MI, दिल्ली के धुरंधरों के सामने मुंबई के पलटन?
-

बिहार के लाल Vaibhav Sooryavanshi ने छुए आशीष नेहरा के पैर, जिससे लिया आशीर्वाद, उन्हीं की टीम को धोएंगे वैभव?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS, कल का मैच कौन जीता?
-

Who is Prashant Veer: कौन है प्रशांत वीर जिन्होंने CSK के लिए किया डेब्यू, ऑक्शन में मिले थे 14.20 करोड़ रुपये
-

CSK vs PBKS: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार टक्कर, कौन बनेगा DHONI के घर का नया बादशाह?
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS, चेन्नई-पंजाब में रोमांचक जंग, आखिर किसने मारी बाजी?



