Homeउत्तराखंडUttarakhand में LPG, पेट्रोल का स्टॉक कितना है? चारधाम यात्रा से पहले...

Uttarakhand में LPG, पेट्रोल का स्टॉक कितना है? चारधाम यात्रा से पहले IOCL ने शेयर किया डेटा, जारी की एडवाइजरी


Uttarakhand

oi-Bhavna Pandey

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता को लेकर उत्तराखंड आईओसीएल के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने सोमवार को पीआईबी देहरादून में प्रेस वार्ता की। उन्‍होंने एलपीजी और पेट्रोल-डीजल के नागरिकों को भरोसा दिलाया।

उन्होंने बताया कि सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं और आपूर्ति नियमित है। नागरिकों को सलाह दी गई कि एलपीजी बुकिंग डिजिटल माध्यम से करें और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

Uttarakhand LPG and Petrol amp amp Diesel Stock

LPG supply: बैकलॉग कम करने के उपाय

आईओसीएल ने बताया कि फरवरी 2026 में डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) आधारित एलपीजी डिलीवरी 53% थी, जो अब 90% तक बढ़ गई है। मार्च से अब तक 3.6 लाख नए कनेक्शन और 3.9 लाख नए रजिस्‍ट्रेशन हुए हैं। फिलहाल लगभग 6.97 दिनों का बैकलॉग है, जिसका मुख्य कारण उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट में रिफिल बुक करना है। लगभग 85% बुकिंग ऑनलाइन हो रही हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रतिदिन लगभग 5,000 सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।

Uttarakhand LPG and Petrol amp amp Diesel Stock

पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता

राज्य में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति है। कुल 978 रिटेल आउटलेट सक्रिय हैं, जिनमें IOC, BPC, HPC, RIL और Nayara के स्टेशन शामिल हैं। औसत उपलब्धता: पेट्रोल लगभग 60,000 किलोलीटर और हाई-स्पीड डीजल लगभग 75,000 किलोलीटर। रिटेल आउटलेट्स और टर्मिनल दोनों में पर्याप्त स्टॉक है और आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है।

सिटी गैस और वैकल्पिक ईंधन

उत्तराखंड में 5 सिटी गैस वितरण कंपनियां काम कर रही हैं। देहरादून में GAIL Gas, उधम सिंह नगर में IOC-Adani Gas Pvt. Ltd., हरिद्वार में HNGPL और नैनीताल में HPCL सक्रिय हैं। घरेलू PNG, वाणिज्यिक और औद्योगिक PNG की आपूर्ति बिना किसी बाधा जारी है। 1 मार्च से अब तक 1,388 PNG कनेक्शन दिए गए, कुल उपभोक्ता संख्या अब 35,589 है।

निगरानी और फर्जी खबरों पर नियंत्रण

राज्य में जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए अब तक 5,681 निरीक्षण और 301 छापे किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप 16 एफआईआर दर्ज, 7 गिरफ्तारी और 16 नोटिस जारी किए गए। तेल विपणन कंपनियों द्वारा 130 एलपीजी और 259 रिटेल आउटलेट्स की नियमित जांच की जा रही है। फर्जी खबरों को रोकने और सही जानकारी साझा करने के लिए 112 और 1070 टोल-फ्री नंबर जारी किए गए हैं।

नागरिकों के लिए संदेश

श्री कृष्ण कुमार गुप्ता ने नागरिकों से अपील की कि वे एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की खरीदारी में घबराएं नहीं। डिजिटल माध्यम से बुकिंग करें, भीड़ से बचें, वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करें और ऊर्जा की बचत पर ध्यान दें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments