Homeउत्तराखंड'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit...

‘मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से पहचान बनाने वाली चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं चंद्रिका दीक्षित ने अब अपने करियर से जुड़ा ऐसा खुलासा किया है, जिसने इंडस्ट्री के एक बेहद संवेदनशील मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है।

चंद्रिका ने कहा- काम के बदले कॉम्प्रोमाइज
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित ने बताया कि उन्हें एक बिजनेसमैन की ओर से काम का प्रस्ताव मिला था लेकिन जब उन्होंने ईमेल पढ़ा, तो वह हैरान रह गई थीं।

Vada Pav Girl

चंद्रिका दीक्षित ने खोला गंदे ई-मेल का राज

चंद्रिका दीक्षित ने बताया कि उस शख्स ने ईमेल में साफ तौर पर कॉम्प्रोमाइज की बात लिखी थी और इसके बदले 50 लाख रुपये देने की पेशकश की थी। उन्होंने बताया कि उस मेल में साफ लिखा गया था कि जगह उसकी होगी लेकिन शर्तें उनकी मर्जी से तय होंगी। वड़ा पाव गर्ल ने बताया कि मेल में उस शख्स ने साफतौर पर रात गुजारने की बात लिखी थी।

इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए दबाव का दावा

-चंद्रिका ने ये भी कहा था कि इस घटना के सबूत उनके पास आज भी मौजूद हैं, जो इस तरह की सच्चाई को उजागर करने के लिए काफी हैं। इस खुलासे के बाद चंद्रिका दीक्षित के साथ मौजूद उनके करीबी दोस्त सैफी ने भी कई चौंकाने वाली बातें सामने रखी हैं। उन्होंने दावा किया है कि कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने भी वड़ा पाव गर्ल पर समझौता करने का दबाव बनाया था।

-चंद्रिका दीक्षित ने बताया कि उन्हें ये तक कहा गया कि अगर उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ना है, तो ऐसे समझौते करने ही पड़ेंगे वरना करियर आगे नहीं बढ़ पाएगा। उनका कहना है कि कुछ लोग ब्रांड शूट और प्रोजेक्ट्स के नाम पर भी गलत इरादों के साथ लड़कियों से संपर्क करते हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

समाज की सोच पर उठाए ऐसे सवाल

इस दौरान चंद्रिका दीक्षित भावुक भी नजर आईं। उन्होंने कहा कि समाज अक्सर पीड़ितों को ही कठघरे में खड़ा करता है जबकि असली समस्या कहीं और है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि छोटी बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। ये सिर्फ इंडस्ट्री तक सीमित मुद्दा नहीं बल्कि समाज की सोच से जुड़ी बड़ी समस्या है।

‘मैं अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकती’

-अपने बयान में चंद्रिका दीक्षित ने साफ कर दिया था कि वह किसी भी कीमत पर अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि भले ही ऐसे प्रस्ताव उनके करियर को प्रभावित करें लेकिन वह गलत रास्ता नहीं चुनेंगी। उनका ये बेबाक अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस मुद्दे पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं।

-चंद्रिका दीक्षित का ये खुलासा एक बार फिर ये याद दिलाता है कि ग्लैमर की चमक के पीछे कई बार कड़वी सच्चाइयां छिपी होती हैं, जिन पर बात होना बेहद जरूरी है।

‘मेरा पति युगम गेरा 2 औरतों के साथ अय्याशी कर रहा था’

-इसी इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम गेरा को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके पति युगम ने खुद उन्हें अपने अफेयर के बारे में बताया था। चंद्रिका के मुताबिक पति युगम गेरा 2 महिलाओं के साथ रिश्ते में थे और उन्होंने ये बात खुलकर स्वीकार भी की थी।

-चंद्रिका दीक्षित ने अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि वह अपने पति की जिंदगी में पहली लड़की थीं, जिनसे वह हर बात शेयर करते थे लेकिन धीरे-धीरे हालात बदल गए और युगम ने अपनी बातें दूसरी महिलाओं से शेयर करनी शुरू कर दीं, यहां तक कि उनके बारे में भी दूसरी औरतों से बात करते थे।

-वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि उन्हें लगता था कि उनके पति युगम की जिंदगी में वो ही सबसे खास हैं लेकिन बाद में सच्चाई कुछ और निकली। इस दौरान चंद्रिका दीक्षित काफी इमोशनल नजर हो गई थीं और उनका दर्द साफ झलक रहा था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments