HomeराजनीतिAaj Ka Mausam: बारिश के साथ गिरेंगे ओले! दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों...

Aaj Ka Mausam: बारिश के साथ गिरेंगे ओले! दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, Alert जारी


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ की वजह बीते 3-4 दिनों से देश के कई प्रांतों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट की बात करें को आज भी देश के 14 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है, जिसके लिए कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने आज के लिए राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, झारखंड, ओडिशा, और पश्चिम बंगाल में बारिश की आशंका जताई है। अनुमान है कि इन क्षेत्रों में बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

Aaj Ka Mausam

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बारिश बरपाएगी कहर

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम भीगा-भीगा रहने वाला है, राजधानी में पिछले 24 घंटों में रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सर्द हो गया। तेज हवाओं ने सिहरन का एहसास कराया। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

UP Weather Today : भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज व्यापक रूप दिख रहा है, जिसके चलते सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है, जहाँ गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है, और कई स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

Rajasthan Weather Today :आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

राजस्थान में भी पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर समेत कई जिलों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी जयपुर, अलवर, सीकर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, भरतपुर और धौलपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Bihar Weather Forecast Today: ऑरेंज अलर्ट’ जारी

बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जैसे जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है।

Weather Today: पूर्वोत्तर में भी रेन अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments