Homeउत्तराखंडDC vs GT: 9 साल का सूखा खत्म, 3273 दिन बाद हुआ...

DC vs GT: 9 साल का सूखा खत्म, 3273 दिन बाद हुआ ये करिश्मा! वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़ किया कमाल


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026 DC vs GT, Washington Sundar: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चौके-छक्कों की बौछार देखने को मिली। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने अपने आईपीएल डेब्यू के करीब 9 साल बाद करियर की पहली फिफ्टी जड़ी। सुंदर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 32 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसने गुजरात को 210 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

2017 में डेब्यू 9 साल बाद पहला अर्धशतक (IPL 2026 DC vs GT, Washington Sundar)

वॉशिंगटन सुंदर ने अपना आईपीएल सफर 22 अप्रैल 2017 को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से शुरू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन अर्धशतक का जादुई आंकड़ा हमेशा उनसे दूर रहा। इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर 49 रन था, जो उन्होंने 2025 में हैदराबाद के खिलाफ बनाया था।

DC vs GT 1

कप्तान गिल के साथ शानदार साझेदारी

दिल्ली के खिलाफ बुधवार को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़कर अपना सूखा खत्म किया। सुंदर की इस पारी की सबसे बड़ी खासियत कप्तान शुभमन गिल (70) के साथ उनकी तालमेल रही। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 60 गेंदों में 104 रनों की साझेदारी की। जहां गिल ने एक छोर संभाले रखा, वहीं सुंदर ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया, जिससे दिल्ली के गेंदबाज दबाव में आ गए।

बटलर और सुंदर का डबल धमाका

गुजरात की पारी में सिर्फ सुंदर ही नहीं चमके, बल्कि जोस बटलर ने भी इतिहास रचा। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए और टी20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे किए। वे वेस्टइंडीज के बाहर दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इन तीन अर्धशतकों (गिल, सुंदर, बटलर) के दम पर गुजरात ने 20 ओवर में 210/4 का स्कोर खड़ा किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments