Homeट्रैवलDhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब...

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म?


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Dhurandhar 2 OTT Release: बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह की हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि OTT दर्शकों के बीच भी जबरदस्त चर्चा में है। जिन लोगों ने फिल्म थिएटर में नहीं देखी, वह बेसब्री से इसके डिजिटल प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं।

‘धुरंधर 2’ के ओटीटी रिलीज का हो रहा इतंजार
हालांकि फिल्म ‘धुरंधर 2’ की धमाकेदार कमाई ने इसके OTT प्लान को थोड़ा पीछे खिसका दिया है, जिससे इसकी ऑनलाइन रिलीज को लेकर सस्पेंस और ज्यादा बढ़ गया है। लोग बड़ी ही बेसब्री से ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Dhurandhar 2

बॉक्स ऑफिस पर धमाल, OTT रिलीज में देरी

-19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। कई हफ्तों बाद भी थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ बनी हुई है, जो इसकी पॉपुलैरिटी को साफ दिखाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और तीसरे हफ्ते में भी इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है।

-आमतौर पर बड़ी फिल्मों के लिए करीब 8 हफ्तों का थिएट्रिकल विंडो रखा जाता है ताकि सिनेमाघरों की कमाई प्रभावित न हो। फिल्म ‘धुरंधर 2’ की लगातार सफलता को देखते हुए मेकर्स भी इसी रणनीति पर चलते नजर आ रहे हैं।

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

-इंडस्ट्री से जुड़ी चर्चाओं के अनुसार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का डिजिटल प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर हो सकता है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म का पहला पार्ट यानी ‘धुरंधर’ मूवी नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई थी लेकिन दूसरे पार्ट के लिए प्लेटफॉर्म बदला गया है।

-हालांकि अभी तक मेकर्स या प्लेटफॉर्म की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म मई 2026 के आखिरी सप्ताह या जून 2026 के पहले हफ्ते में OTT पर दस्तक दे सकती है।

IPL बना सबसे बड़ा कारण

‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज में देरी की सबसे बड़ी वजह Indian Premier League 2026 (IPL 2026) को माना जा रहा है। इस समय IPL का क्रेज अपने चरम पर होता है और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इस दौरान बड़े प्रोजेक्ट रिलीज करने से बचते हैं ताकि दर्शकों का ध्यान बंटे नहीं। ऐसे में IPL खत्म होने के बाद फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज करना एक सोची-समझी रणनीति है, जिससे उसे बेहतर व्यूअरशिप मिल सके।

डिजिटल राइट्स की बड़ी डील

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल राइट्स को लेकर भी बड़ी डील सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘धुरंधर 2’ के OTT राइट्स लगभग 120 से 150 करोड़ रुपए के बीच बेचे गए हैं। मेकर्स का मानना था कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस क्षमता को देखते हुए ये प्रीमियम डील डिजर्व करती है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट ने बढ़ाया क्रेज

-बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह एक बार फिर अंडरकवर एजेंट जसकीरत सिंह रंगी के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी जासूसी, धोखे और खतरनाक मिशनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़े स्केल पर पेश की गई है।

-फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जो ‘धुरंधर 2’ की लोकप्रियता को और बढ़ा रहे हैं। लोग फिलहाल इस फिल्म को लेकर क्रेजी हो गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments