घरेलू शेयर बाजार में पांच दिनों से जारी बढ़त का सिलसिला गुरुवार को टूट गया। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 931.25 (1.20%) अंक टूटकर 76,631.65 के स्तर पर आ गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 222.25 (0.93%) अंकों की गिरावट के साथ 23,775.10 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। इस दौरान एलएंडटी और जियो फाइनेंस जैसे शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।



