Cricket
oi-Amit Kumar
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में आज यानी गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। हालांकि, क्रिकेट फैंस की नजरें स्कोरबोर्ड से ज्यादा आसमान पर टिकी हैं। ईडन गार्डन्स पर पिछले मैच के धुलने के बाद एक बार फिर बारिश का साया मंडरा रहा है। पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मैच पर बारिश का खतरा? (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April)
मौसम को देखते हुए टॉस में देरी होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ मैच भी छोटा किया जा सकता है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं और एक में भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश में धुलने की वजह से KKR को 1 अंक मिला था। अगर आज का मैच भी धुलता है, तो प्लेऑफ की रेस में KKR काफी पीछे छूट जाएगी।

लखनऊ का पलड़ा केकेआर पर भारी
बुधवार और गुरुवार को हुई भारी बारिश की वजह से दोनों टीमों के ट्रेनिंग सेशन प्रभावित हुए हैं। आंकड़ों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स का रिकॉर्ड कोलकाता पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल छह मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 4 मैचों में लखनऊ ने बाजी मारी है। जबकि दो मैच केकेआर ने अपने नाम किया है। कोई भी मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है, लेकिन आज यह रिकॉर्ड बदल सकता है।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों की मददगार होती है। लेकिन लगातार बारिश और कवर्स के नीचे रहने के कारण पिच में नमी हो सकती है। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह नमी का फायदा उठाने के लिए पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। अगर मैच छोटा होता है (जैसे 5-5 ओवर का), तो निकोलस पूरन और रिंकू सिंह जैसे हिटर्स की भूमिका निर्णायक हो जाएगी।
इन दिग्गजों पर रहेगी नजर
KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती।
LSG: ऋषभ पंत (कप्तान/कीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, आवेश खान, निकोलस पूरन।
-

KKR vs LSG Kolkata Weather: कोलकाता में येलो अलर्ट, केकेआर-लखनऊ गेम पर मंडराया बारिश का खतरा
-

35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट
-

IPL 2026: आईपीएल में 5 सबसे छोटे स्टेडियम, जहां आसानी से होती है छक्कों की बारिश
-

IPL 2026: खिलाड़ियों की फ़ालतू उछल-कूद बंद, BCCI ने रातोंरात जारी किया नया फरमान
-

DC vs GT: अंपायर की गलती से मिली दिल्ली को हार! नीतीश राणा के उस 1 रन ने छीनी जीत, नियम पर उठ रहे सवाल?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 7 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs मुंबई इंडियंस
-

IPL 2026: क्या KKR के ड्रेसिंग रूम में सब ठीक नहीं है? शाहरुख खान और वेंकी मैसूर के बीच जोरदार बहस, VIDEO
-

IPL 2026: आईपीएल का हिस्सा रहे 3 खिलाड़ियों का अब हो चुका निधन, कौन हैं ये दिग्गज नाम
-

DC vs GT: मैच से पहले दिल्ली में झमाझम बारिश! गुजरात के खिलाफ मैच होगा या नहीं? ऐसा रहेगा मौसम
-

IPL फैंस के लिए खुशखबरी, आधी रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, मैच के बाद घर जाने की टेंशन खत्म!
-

DC vs GT: 9 साल का सूखा खत्म, 3273 दिन बाद हुआ ये करिश्मा! वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़ किया कमाल
-

DC vs GT: गुजरात ने रोका दिल्ली का विजय रथ, आखिरी दो गेंदों में 2 रन नहीं बना सकी कैपिटल्स
-

RR vs MI: राजस्थान-मुंबई मैच में ओवर कटौती चालू, कितने बजे रद्द होगा मुकाबला
-

IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और बड़ा झटका, लगातार दो जीत के बावजूद सामने आई बड़ी परेशानी!
-

BCCI और IPL टीमों को हर साल 2400 करोड़ का नुकसान! आखिर कैसे काम करता है आईपीएल का बिजनेस मॉडल?



