Homeउत्तराखंडVoter List 2026: UP में करोड़ों वोटर्स के नाम कटे! कहीं आपका...

Voter List 2026: UP में करोड़ों वोटर्स के नाम कटे! कहीं आपका भी तो नहीं? घर बैठे करें चेक, ये है Direct Link


Uttar Pradesh

oi-Sohit Kumar

UP Final Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। यूपी के वोटर लिस्ट से 2.05 करोड़ मतदाताओं के नाम अलग-अलग आधार पर काट दिए गए हैं। एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी में अब कुल वोटर्स की संख्या 13.39 करोड़ रह गई है। साल 2024 के मुकाबले इस फाइनल लिस्ट से लगभग 2.06 करोड़ मतदाताओं के नाम कम हुए हैं।

वोटर छंटनी का यह आंकड़ा दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या से भी करीब 30 फीसदी ज्यादा है। दिल्ली विधानसभा के लिए 2025 के चुनाव में जारी वोटर लिस्ट में कुल 1.55 करोड़ मतदाता थे। एसआईआर से पहले यूपी में 15.44 करोड़ वोटर थे, जिनकी संख्या अब 13.39 करोड़ रह गई है।

UP Voter List 2026

UP की फाइनल वोटर लिस्ट में किसके वोट सबसे ज्यादा कटे हैं?

वर्तमान में यूपी में 13,39,84,792 मतदाता हैं, जिनमें:

  • पुरुष मतदाता: 7,30,71,061 (54.54%)
  • महिला मतदाता: 6,09,09,525 (45.46%)

आंकड़ों के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया में महिलाओं के वोट अधिक कटे हैं और लिंग अनुपात घटकर 834 रह गया है।

UP voter list 2026 PDF download: यूपी की वोटर लिस्ट डाउनलोड कैसे करें?

अगर आप पूरी वोटर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • 1. चुनाव आयोग की वेबसाइट (voters.eci.gov.in/download-eroll)(https://voters.eci.gov.in/download-eroll) पर जाएं।
  • 2. राज्य में ‘उत्तर प्रदेश’, साल में ‘2026’ और रोल टाइप में ‘SIR FinalRoll – 2026’ चुनें।
  • 3. अपना जिला, विधानसभा और भाषा का चयन करें।
  • 4. कैप्चा कोड डालें और अपनी भाग संख्या चुनने के बाद ‘Download Selected PDFs’ पर क्लिक करें।

UP Final Voter List 2026: मोबाइल नंबर से नाम कैसे चेक करें?

1. वेबसाइट [electoralsearch.eci.gov.in](https://electoralsearch.eci.gov.in/) पर जाएं।
2. ‘Search by Mobile’ विकल्प चुनें।
3. अपना राज्य और भाषा चुनें, फिर मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें।
4. आपके नंबर पर आए OTP को दर्ज करते ही आपका नाम लिस्ट में दिख जाएगा।

EPIC Number से ऑनलाइन नाम कैसे खोजें?

अपना मतदाता पहचान पत्र नंबर (EPIC Number) तैयार रखें:

  • 1. [electoralsearch.eci.gov.in](https://electoralsearch.eci.gov.in/) पर जाकर भाषा चुनें।
  • 2. ‘EPIC Number’ बॉक्स में अपना पहचान पत्र नंबर लिखें।
  • 3. राज्य में ‘उत्तर प्रदेश’ चुनें और कैप्चा भरकर ‘Search’ बटन दबाएं।

अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?

यदि आपका नाम अंतिम मतदाता सूची में नहीं है, तो घबराएं नहीं। आपको नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म 6 (Form 6) भरना होगा। आप चुनाव आयोग की वेबसाइट [voters.eci.gov.in](https://voters.eci.gov.in) पर जाकर अपने मोबाइल नंबर के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

How to get form 6 for voter id: फॉर्म 6 कैसे भरें और डाउनलोड करें?

फॉर्म 6 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों उपलब्ध है:

  • ऑनलाइन: वेबसाइट पर ‘New Voter Registration’ कॉलम में जाकर आवेदन करें।
  • डाउनलोड: इसी वेबसाइट से फॉर्म नंबर 6 को डाउनलोड कर ऑफलाइन भी जमा किया जा सकता है।

यूपी में कितने लोगों के नाम काटे गए और क्यों?

अक्टूबर में एसआईआर से पहले यूपी में 15.44 करोड़ वोटर थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के अनुसार:

  • कुल 2.89 करोड़ नाम काटे गए थे (जनवरी के ड्राफ्ट तक)।
  • कारण: 2.17 करोड़ लोग दूसरी जगह शिफ्ट हुए, 46 लाख मृत पाए गए और 25.47 लाख डुप्लीकेट वोटर (एक से ज्यादा बूथ पर दर्ज) थे।
  • अंतिम सूची में अब 13.39 करोड़ वोटर हैं, यानी ड्राफ्ट के मुकाबले 84 लाख नए वोटर बढ़े हैं।

UP की राजधानी लखनऊ में कितने नाम कटे?

राजधानी लखनऊ में एसआईआर अभियान के बाद बड़ा बदलाव आया है:

  • कटे नाम: 12 लाख से अधिक।
  • जुड़े नाम: 2.90 लाख नए मतदाता।

नवंबर में अभियान शुरू होने के वक्त लखनऊ की नौ विधानसभाओं में 39,93,535 मतदाता थे, जो मृत और डुप्लीकेट वोटरों को हटाने के बाद लगभग 27,94,397 रह गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments