US-Israel-Iran war: कौन-कौन शामिल, तीनों देशों के दिग्गज आमने-सामने
इस्लामाबाद में हो रही अहम शांति वार्ता में ईरान की ओर से विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में मोहम्मद बागेर गलिबाफ समेत कई बड़े नेता शामिल हैं। उनके साथ सुरक्षा और आर्थिक मामलों के प्रमुख चेहरे भी मौजूद हैं। अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस टीम लीड कर रहे हैं, जिनके साथ जारेड कुशनर, स्टीव विटकॉफ और ब्रैड कूपर शामिल हैं। मेजबान पाकिस्तान की ओर से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आर्मी चीफ असीम मुनीर, विदेश मंत्री इशाक डार और एनएसए असीम मलिक इस हाई-लेवल बैठक में अहम भूमिका निभा रहे हैं।



