HomeराजनीतिSRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में...

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक


Cricket

oi-Naveen Sharma

SRH vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 17वें मुकाबले में आज क्रिकेट के मैदान से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने फैंस का दिल जीत लिया। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में उतरी पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम के सभी खिलाड़ी और स्टाफ बाजु पर काली पट्टी बांधे हुए नजर आए।

पंजाब किंग्स ने यह कदम उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हुई हालिया नाव दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति सम्मान और संवेदना प्रकट करने के लिए उठाया है। बता दें कि शुक्रवार (10 अप्रैल) को वृंदावन के केसी घाट के पास यमुना नदी में एक नाव पलट गई थी, जिसमें सवार अधिकांश लोग पंजाब के लुधियाना और मुक्तसर के रहने वाले थे। इस दुखद हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल और लापता हैं।

SRH vs PBKS

पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “हम वृंदावन हादसे से बेहद दुखी हैं। यह काली पट्टी उन परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाने का हमारा एक छोटा सा तरीका है जिन्होंने इस कठिन समय में अपनों को खोया है।”

SRH vs PBKA: हैदराबाद का विशाल स्कोर

हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने मात्र 28 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे। ट्रेविस हेड (38) के साथ मिलकर उन्होंने पावरप्ले में ही 105 रन जोड़कर आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर खड़ा कर दिया।

एक समय लग रहा था कि हैदराबाद 250 पार जाएगी, लेकिन पंजाब के शशांक सिंह ने एक ही ओवर में हेड और अभिषेक को आउट कर मैच में जान फूंक दी। अंत में हैदराबाद ने 20 ओवर में 219/6 का विशाल स्कोर बनाया।

पंजाब किंग्स के इस नेक कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि आईपीएल की चकाचौंध के बीच समाज की दुखद घटनाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाना एक बड़ी मिसाल है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments