Entertainment
oi-Purnima Acharya
Faima: टेलीविजन की दुनिया में अपनी कॉमिक टाइमिंग और नैचुरल ह्यूमर से पहचान बनाने वाली फाइमा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं लेकिन पर्दे पर लोगों को हंसाने वाली इस कलाकार की जिंदगी के पीछे छिपे संघर्ष और दर्द की कहानी बेहद भावुक कर देने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बचपन से लेकर करियर तक के कठिन सफर को खुलकर शेयर किया, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
फाइमा का छोटे मंच से बड़े शो तक का सफर
फाइमा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे स्टैंड-अप कॉमेडी शो में गेस्ट अपीयरेंस से की थी। अपनी अलग स्टाइल और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के चलते उन्होंने जल्दी ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया था।

कॉमेडियन बन फाइमा ने रचा इतिहास
इसके बाद फाइमा को शो ‘पतास’ में रेगुलर कॉमेडियन के तौर पर मौका मिला, जहां उन्होंने अपनी पहचान मजबूत की। फिर ‘जबरदस्त’ जैसे बड़े मंच पर उन्होंने अपनी एनर्जी और डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। बाद में बिग बॉस तेलुगू में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होकर उन्होंने अपनी लोकप्रियता को और ऊंचाई दी।
फाइमा को रंग-रूप पर मिली अपमानजनक टिप्पीणियां
हाल ही में डिजिटल टॉक शो Kissamik Talks में बातचीत के दौरान फाइमा ने अपने जीवन के कड़वे अनुभव शेयर किए। उन्होंने बताया कि सफलता मिलने के बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर रंग-रूप को लेकर अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।
लोगों ने कहा- ये काली है, ये गंदी है, गरीब है
फाइमा ने भावुक होते हुए कहा- ये काली है, ये गंदी है, जैसे कमेंट्स सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि उनके परिवार को भी आहत करते थे। एक वक्त ऐसा भी आया था जब वह इन तानों से टूट गई थीं और रोते हुए अपनी मां से सवाल करने लगी थीं।
बचपन की गरीबी ने सिखाया मजबूत बनना
-फाइमा ने अपने बचपन की कठिनाइयों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने गरीबी को बेहद करीब से देखा है। कई बार घर में खाने के लिए पर्याप्त खाना तक नहीं होता था। उन्होंने ये भी बताया कि जब आसपास के बच्चे नए कपड़े पहनते थे, तो उन्हें दुख होता था क्योंकि उनके पास अपने भाइयों के पुराने कपड़े ही होते थे।
-अगर नई ड्रेस की जरूरत पड़ती तो पुराने कपड़ों को जोड़कर ही काम चलाना पड़ता था। हालांकि उन्होंने माना कि यही संघर्ष उन्हें मजबूत बनाता गया और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा।
मुश्किलों को बनाया ताकत, नहीं मानी हार
इंडस्ट्री में आने के बाद भी फाइमा का संघर्ष खत्म नहीं हुआ। उन्हें कई बार बेइज्जती और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने इन नकारात्मक अनुभवों को अपने लिए चुनौती बनाया और अपने टैलेंट को साबित करने में जुट गईं। आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन का नतीजा बताया।
समाज के मुद्दों पर भी रखी बेबाक राय
इंटरव्यू के दौरान फाइमा ने समाज में हो रहे अत्याचारों, खासकर बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर भी चिंता जताई। उन्होंने ऐसे मामलों में सख्त सजा की मांग की और समाज से पीड़ितों के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की। एक महिला के तौर पर अपने अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें सिर्फ लड़की होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
अफवाहों पर भी दिया जवाब
इसी बातचीत में फाइमा ने अपने बारे में फैल रही अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अभिनेता नरेश के साथ अपने कथित रिश्ते की खबरों को मजाक में उड़ाते हुए साफ कर दिया कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि उनका नरेश के साथ कोई अवैध संबंध नहीं है।
सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त समर्थन
फाइमा की इस भावुक कहानी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस उनके हौसले और ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी ये कहानी सिर्फ एक कलाकार की सफलता नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास और हिम्मत की मिसाल बनकर सामने आई है।
-

‘पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल
-

Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज
-

Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज!
-

Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी?
-

Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी!
-

Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम?
-

Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?
-

Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट
-

West Bengal Elections 2026: ‘₹1000 करोड़ की डील’, ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह?
-

‘पति के साथ काम करूंगी’, शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम
-

Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया?
-

RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित
-

Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?
-

Khawaja Asif Kids: इजरायल को ‘कैंसर’ कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL
-

LPG Price Today: ‘बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर’, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?



