Cricket
oi-Amit Kumar
IPL 2026 Today Match: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का सबसे बड़ा मुकाबला आज यानी रविवार को वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें अपनी पिछली हार को भुलाकर जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से उतरेंगी। मुंबई जहां अपने घर में दबदबा बनाना चाहेगी। वहीं बेंगलुरु राजस्थान से मिली शिकस्त का हिसाब चुकता करने को बेताब है। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला शाम को साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे किया जाएगा।
मुंबई की टीम के लिए जीत जरूरी (IPL 2026 Today Match)
मुंबई इंडियंस ने 13 साल बाद अपना ओपनिंग मैच जीतकर सीजन का शानदार आगाज किया था। लेकिन पिछले दो मैचों में उसे करारी हार झेलनी पड़ी है। रोहित शर्मा के पास ऑरेंज कैप रही है, लेकिन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की फॉर्म में निरंतरता की कमी टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है। हार्दिक पंड्या अब तक फिनिशर की भूमिका में खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह धारदार हैं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ की जरूरत है।

किसका पलड़ा रहा है भारी?
आरसीबी इस सीजन में अब तक मुंबई से अधिक मजबूत नजर आई है। कप्तान रजत पाटीदार (142 रन), विराट कोहली (129) और देवदत्त पडिक्कल (125) की तिकड़ी टीम की रीढ़ है। टीम के पास टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और वेंकटेश अय्यर जैसे हार्ड-हिटर हैं, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले हुए हैं। मुंबई ने 19 तो वहीं आरसीबी ने 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
मैच पिच नंबर-8 पर खेला जाएगा, जहां स्पिनर्स को तेज गेंदबाजों के मुकाबले बेहतर मदद मिलती रही है। रात का मैच होने के कारण ओस निर्णायक भूमिका निभाएगी। यहां पीछा करने वाली टीम के मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर (7 में से 4 जीत) रहा है, लेकिन ओस को देखते हुए कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुन सकते हैं। मुंबई में गर्मी बढ़ गई है। रात में तापमान 28-30 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे उमस खिलाड़ियों की परीक्षा लेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI (Predicted XII)
MI: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (wk), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (C), नमन धीर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर।
RCB: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (C), टिम डेविड, जितेश शर्मा (wk), रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार।
-

CSK vs DC: संजू सैमसन के नाम हुआ छक्कों का तूफानी रिकॉर्ड, रोहित, कोहली, सूर्या के खास क्लब में शामिल
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 11 April: चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, आज कौन जीता?
-

RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 April: चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, IPL 2026
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 10 April: राजस्थान-आरसीबी के बीच कौन जीता टॉस
-

RR vs RCB: राजस्थान-आरसीबी मैच में बारिश से देरी के बाद क्यों नहीं कटे ओवर? ख़ास वजह आई सामने
-

LSG और GT में सारा तेंदुलकर किसे कर रहीं सपोर्ट, मजेदार रिएक्शन से आया जवाब- VIDEO
-

Dhruv Jurel Caste: क्या है ध्रुव जुरेल की जाति? जाट या राजपूत? RCB के गेंदबाज को एक ओवर में जड़े 24 रन
-

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की बढ़ गई मुश्किलें, टीम के सपोर्ट स्टाफ को बैन कर सकती है BCCI
-

IPL 2026: राजस्थान की जीत के जश्न के बीच रोते हुए बच्चे का वीडियो वायरल, फैंस की हरकत ने किया शर्मसार?
-

‘मैं हमेशा उनसे प्रेरणा लेता हूं,’ किसकी तरह बनना चाहते हैं LSG के मुकुल चौधरी? खुलकर बताया क्रिकेटर का नाम
-

IPL 2026: वैभव के बाद अभिषेक शर्मा ने भी मचाया गदर, 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पंजाब का बुरा हाल!
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 April: पंजाब-हैदराबाद के बीच कौन जीता आज के मैच का टॉस?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 10 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs आरसीबी
-

कौन हैं Mukul Choudhary, जन्म से पहले ही तय था क्रिकेटर बनना! पिता का 22 साल पुराना सपना हुआ सच!



