International
oi-Sohit Kumar
US and Iran Failed to Reach Agreement: इस्लामाबाद में चल रही हाई-लेवल शांति वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई और परमाणु संवर्धन (Nuclear Enrichment) के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच पैदा हुए गतिरोध ने अब वैश्विक अर्थव्यवस्था और शांति के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है।
शांति वार्ता के दौरान ही अमेरिका के दो मिसाइल डिस्ट्रॉयर (USS Frank E. Peterson और USS Michael Murphy) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरकर ईरान द्वारा बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया। अमेरिका ने इसे ‘सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करना’ बताया, जबकि ईरान ने इसे अपनी संप्रभुता को चुनौती माना। ईरान की ओर से ‘अंतिम चेतावनी’ भी दी गई, जिससे युद्ध की स्थिति बनते-बनते बची।

दुनिया पर क्या होगा इसका असर?
बातचीत का विफल होना केवल दो देशों का मामला नहीं है, इसके वैश्विक परिणाम बेहद भयावह हो सकते हैं। आइए जानतें हैं बातचीत विफल होने का दुनिया पर क्या असर होगा?
ग्लोबल एनर्जी संकट और महंगाई
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया की ‘ऊर्जा लाइफलाइन’ है। यहां से दुनिया के कुल तेल निर्यात का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। यदि ईरान इस रास्ते को बंद करता है या संघर्ष बढ़ता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें आसमान छू सकती हैं, जिससे भारत सहित पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल और परिवहन महंगा हो जाएगा।
आर्थिक मंदी का खतरा
छह सप्ताह से चल रहे इस युद्ध ने पहले ही ग्लोबल सप्लाई चैन (Supply Chain) को बाधित कर दिया है। वार्ता विफल होने से अनिश्चितता बढ़ गई है, जिससे शेयर बाजारों में गिरावट और वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारी मंदी आने की संभावना है।
परमाणु युद्ध की आशंका
ईरान द्वारा यूरेनियम संवर्धन न छोड़ने की जिद और अमेरिका की ‘कठोर शर्तों’ ने परमाणु संघर्ष के खतरे को बढ़ा दिया है। यदि अमेरिका अपने ‘विनाशकारी हमले’ की धमकी पर आगे बढ़ता है, तो यह पूरे मध्य पूर्व (West Asia) को तबाह कर सकता है।
-

US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह
-

Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी!
-

Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे?
-

JD Vance PC Highlights: ‘बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे’, 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस
-

Hormuz Mine Clearance: LPG-तेल की किल्लत होगी खत्म! होर्मुज में बारूद हटाने उतरी अमेरिकी सेना, ईरान हैरान
-

Islamabad Peace Talk LIVE: अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला दौर संपन्न, लिखित प्रस्तावों का हुआ आदान-प्रदान
-

Munir Dress Diplomacy: ईरान से वर्दी, तो अमेरिका से सूट में क्यों मिले मुनीर? क्या है बार-बार ड्रेस बदलने की व
-

Iran Frozen Funds: शांति वार्ता पर लगा ग्रहण! ईरानी पैसों पर से अमेरिका नहीं हटाएगा प्रतिबंध
-

Hormuz Crisis: सीजफायर के बावजूद नहीं खुला होर्मुज! ईरान भूल गया अपनी बिछाई Sea-Mines! गलती या साजिश?
-

Explained: JD Vance की अग्नि परीक्षा क्यों है इस्लामाबाद पीस टॉक? अमेरिका का क्या-क्या लगा दांव पर?
-

US Iran War: ‘होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो’, ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट
-

Iran War Impact: ‘आपकी जॉब खा जाएगा ये युद्ध, 2008 की मंदी जैसा हो सकता है हाल’, एक्सपर्ट ने चेताया
-

US Iran peace talks: ‘शर्त मानो या अंजाम भुगतो’, शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी
-

‘पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल
-

Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज



