Homeउत्तराखंडLPG Price Today: 'अमेरिका- ईरान की शांति वार्ता फेल', क्या बढ़ें एलपीजी...

LPG Price Today: ‘अमेरिका- ईरान की शांति वार्ता फेल’, क्या बढ़ें एलपीजी के दाम? चेक करें अपने शहर का रेट


Business

oi-Ankur Sharma

LPG Price Today: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता विफल हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इसकी पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई, जिसके बाद आम लोगों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि इसके बाद Hormuz starit को लेकर चल रहा तनाव कम नहीं होगा और इससे आने वाले वक्त में फिर तेल और गैस को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि जेडी वेंस की पीसी के बाद सबके मन में यही सवाल है कि क्या इसका असर अब एलपीजी के रेट पर पड़ेगा तो आपको बता दें कि फिलहाल 12 अप्रैल को एलपीजी के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ाए थे, उसके बाद से दाम स्थिर हैं, जिससे लोगों को राहत है।

LPG Price Today

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50
  • तिरुवनंतपुरम ₹922.00

LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम

  • नई दिल्ली ₹₹2078.50
  • कोलकाता ₹2208
  • मुंबई ₹ ₹1,836
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • नोएडा ₹1,884.50
  • बैंगलोर ₹2161
  • हैदराबाद ₹2,105.50
  • जयपुर ₹₹2031

Iran US Talk fail: शांति वार्ता फेल होने पर ईरान ने क्या कहा?

इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ बातचीत किसी नतीजे पर न पहुंट पाने के बाद रविवार को ईरान ने इस पर प्रतिक्रिया दी। X पर एक पोस्ट में, घाना स्थित ईरानी दूतावास ने कहा कि बातचीत तब खत्म हो गई जब ईरान ने अमेरिका की उन मांगों को मानने से इनकार कर दिया जिन्हें वह युद्ध के ज़रिए हासिल नहीं कर सका था। ईरान ने दोहराया कि Strait of Hormuz अभी भी बंद है, जो अमेरिका और ईरान के बीच विवाद का एक मुख्य मुद्दा बना हुआ है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments