Homeटेक्नोलॉजीपंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 मरे: बच्चों-महिलाओं समेत...

पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 मरे: बच्चों-महिलाओं समेत 21 घायल, शरीर में कांच घुसे; डेढ़ किमी दूर उतरना था, PM ने दुख जताया – Khanna News




पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। जिससे बस में करंट भी आ गया। बस पलटने से उसमें सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में सगे भाई भी शामिल हैं। वहीं बच्चों-महिलाओं समेत 21 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त हादसा हुआ, बस में 40 लोग सवार थे और करीब डेढ़ किमी बाद ही सबको बस से उतरकर अपने घर जाना था। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। फतेहगढ़ साहिब के SSP डॉ. शुभम अग्रवाल ने कहा कि पुलिस हादसे की वजहों की जांच कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया। PM ने कहा- हादसे के बारे में सुनकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बस में सवार होकर बैसाखी मेले में गए थे श्रद्धालु
पुलिस के मुताबिक श्री आनंदपुर साहिब में 14 अप्रैल को बैसाखी का मेला लगा था। इसी में हिस्सा लेने के लिए फतेहगढ़ साहिब से श्रद्धालुओं की बस श्री आनंदपुर साहिब गई थी। दिन में मेले में हिस्सा लेने के बाद रात को वह सभी बस में सवार होकर घर लौट रहे थे। बस में टेक्निकल प्रॉब्लम आई, खंभे से टकराकर पलटी
रात करीब 9-10 बजे जब उनकी बस गांव हिम्मतपुरा के पास पहुंची तो बस में अचानक कोई टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई। जिसके बाद बस ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई। फिर तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर रोड किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसके बाद बस में हल्का करंट भी आ गया। हालांकि बस एक झटके से पलट गई, जिस वजह से करंट से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। एक-दूसरे के ऊपर गिरी सवारियां, कांच टूटकर शरीर में घुसे
बस के पलटते ही सवारियां एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं। जिससे कई लोगों के हाथ-पैर पर भी गंभीर चोटें लगीं। इसके अलावा कई लोगों को सिर में चोट लगी, खिड़की के कांच टूटकर शरीर में घुस गए। इस वजह से 8 लोगों की मौत हो गई। जिनमें गांव मैण माजरी के रहने वाले जगविंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी इकबाल सिंह, लखबीर सिंह, हरवीर सिंह, परदीप कौर और रणजीत कौर की मौत हो गई। इसके साथ कज्जल माजरा गांव के कुलविंदर सिंह की भी जान चली गई। लखबीर सिंह और हरवीर सिंह सगे भाई थे। बस में फंसे श्रद्धालु चिल्लाने लगे, स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला
हादसे के बाद बस में फंसे श्रद्धालुओं ने जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी दौरान इलाके के कुछ लोग रात को रोटी खाने के बाद घूमने के लिए निकले तो उन्हें हादसे के बारे में पता चला। उन्होंने तुरंत फोन कर दूसरे लोगों को भी बुला लिया। जिसके बाद एंबुलेंस और पुलिस का इंतजार किए बिना लोगों ने खुद बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को निकाला। इसके बाद एंबुलेंस पहुंची तो उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब ले गए। SSP बोले- हादसे की वजह की जांच कर रहे
इस बारे में SSP डॉ. शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिस गांव हिम्मतपुरा में हादसा हुआ, उसके डेढ़ किमी दूर गांव मैण माजरा में सभी श्रद्धालुओं को उतरना था, लेकिन उससे पहले ही यह दुर्घटना हो गई। इसके बाद तुरंत पुलिस टीमें मौके पर भेजी गईं। घायलों को अस्पताल और गंभीर घायलों को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बस को भी टो कर साइड कर दिया गया। हादसा क्यों और कैसे हुआ, इसके बारे में जांच की जा रही है। बठिंडा की सांसद ने जताया दुख
बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- दुखद समाचार। श्री आनंदपुर साहिब से आ रहे तीर्थयात्रियों की बस पलटने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ है। गुरु साहिब दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। PM मोदी ने पंजाबी में ट्वीट कर दुख जताया..



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments