Last Updated:
कर्नाटक के यादगीर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बस और कार की टक्कर के बाद आग लग गई. इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.
कर्नाटक के यादगीर इलाके में कार और बस की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है. (एआई फोटो)
यादगीर. कर्नाटक के यादगीर जिले में शुक्रवार को एक कार और एक निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई. इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई. इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दो अन्य लोगों को कार से निकालकर बचा लिया. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को समीपवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुरपुर थाना क्षेत्र में सुरपुर तालुका के देवपुर के पास हुआ. कार यादगीर से रायचूर की ओर जा रही थी. इसी दौरान उसकी टक्कर बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही एक निजी बस से हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार और बस में तुरंत आग लग गई. कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस बीच, सुरपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
अभी इस घटना से जुड़ी और पूरी जानकारी सामने आनी बाकी है. अधिकारियों को अभी तक दुर्घटना के सही कारण का पता नहीं चल पाया है. मृतकों की पहचान भी अभी नहीं हो सकी है. टक्कर के बाद कार के साथ-साथ बस भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई है. आपको बता दें कि इससे पहले 25 दिसंबर 2025 को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में हिरियूर के पास एक बड़ा हादसा हुआ था.
इस हादसे में बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक निजी स्लीपर बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई थी. यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 48 पर हुई थी. हादसे में बस के अंदर फंसे कम से कम 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोग घायल हो गए. मृतकों में बिंदु वी, उनकी बेटी ग्रेमा, मानसा, नव्या और रश्मि महाले शामिल थे. ये सभी बेंगलुरु से गोकर्ण जा रहे थे. इसके अलावा, ट्रक चालक की भी इस हादसे में मौत हो गई थी. बताया गया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



