Homeव्यवसायWest Asia Crisis: पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की सप्लाई सामान्य, सरकार ने आम...

West Asia Crisis: पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की सप्लाई सामान्य, सरकार ने आम लोगों से की अपील- अफवाहों से बचें


पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने ईंधन आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। सरकार ने कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है।

सुजाता शर्मा ने सप्लाई को लेकर क्या कहा?

पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में घरेलू एलपीजी की सप्लाई सुचारु रूप से जारी है और किसी भी वितरक के पास गैस खत्म होने (ड्राई-आउट) की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है, रिफाइनरी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का भंडार भी पर्याप्त है।

ऑटो एलपीजी की बिक्री में हुआ कितना इजाफा?

ऑटो एलपीजी की मांग पर उन्होंने जानकारी दी कि फरवरी में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा प्रतिदिन करीब 177 टन ऑटो एलपीजी की बिक्री हुई थी, जो अप्रैल में बढ़कर लगभग 296 टन प्रतिदिन पहुंच गई है। खासतौर पर कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में ऑटो एलपीजी की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है।

पीएनजी नेटवर्क के विस्तार पर जोर

सरकार पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) नेटवर्क के विस्तार पर भी जोर दे रही है, ताकि एलपीजी पर दबाव कम किया जा सके। इसके लिए राज्यों से लंबित आवेदनों को शीघ्र मंजूरी देने की अपील की गई है। शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की खरीदारी करें।

भारतीय नाविक हैं सुरक्षित

वहीं, पश्चिम एशिया में हालात को लेकर पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय या भारतीय-ध्वज वाले जहाज से जुड़ी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में बंदरगाहों का संचालन सामान्य है और कहीं भी भीड़ या बाधा की स्थिति नहीं है।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments