Homeअपराधराजसमंद में ‘लव जिहाद’ पर मचा बवाल! विरोध करने पर लड़के ने...

राजसमंद में ‘लव जिहाद’ पर मचा बवाल! विरोध करने पर लड़के ने खेला खूनी खेल, भाई-बहन घायल, आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

Amet Rajsamand Crime News: राजसमंद जिले के आमेट कस्बे के सालमपुरा क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है. एक युवती को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी युवक ने उसके परिवार पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में युवती और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कुछ दिन पहले युवती को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद परिवार ने विरोध जताया. इसी विवाद के चलते यह हमला हुआ. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और कई संगठन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

राजसमंद में ‘लव जिहाद’ पर मचा बवाल! लड़के ने खेला परिवार के साथ खूनी खेल

उदयपुर: राजसमंद जिले के आमेट कस्बे के सालमपुरा क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है. एक युवती को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी युवक ने युवती के परिवार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें युवती और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक करीब 5 दिन पहले युवती को अपने साथ ले गया था. इस मामले को लेकर परिवार और लोगों में पहले से ही गुस्सा था. जब युवती वापस आई या संपर्क में आई, तब इस पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया.

विरोध करने पर हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार जब युवती के परिवार ने इस मामले का विरोध किया, तो आरोपी युवक ने आक्रामक रुख अपनाते हुए चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में युवती और उसके भाई को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए.

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है. सूत्रों के अनुसार, दोनों की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टर लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ कर रही है.

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की
इस घटना की जानकारी मिलते ही कई सामाजिक और स्थानीय संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया. उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. घटना के बाद सालमपुरा क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. किसी भी स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments