लोकार्पण से करीब 20 घंटे पहले (20 अप्रैल) बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरान स्थगित हो गया था। वह आज (मंगलवार) को रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। अब सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीमें हादसे के कारणों की जांच करने मौके पर पहुंची हैं। उधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आज दोपहर स्थिति का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। क्रेन से हटाए जा रहे डोम, फीकी पड़ीं तैयारियां
हादसे के बाद प्रधानमंत्री का कार्यक्रम टलते ही रिफाइनरी परिसर में मायूसी छा गई। जिस भव्य डोम (सभा स्थल) को पीएम की जनसभा के लिए तैयार किया गया था, उसे मंगलवार सुबह से क्रेन की मदद से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और सुरक्षा के लिहाज से बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है। राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित 13 साल से अधूरा सपना,रिफाइनरी में आग से उठे सवाल:बेस्ट टेक्नोलॉजी और इंजीनियर्स के बावजूद हादसा, एक्सपट्र्स ने बताया कितना बड़ा नुकसान पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
Source link
पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड- सुरक्षा एजेंसियां जांच करने पहुंची: पीएम का दौरा स्थगित होने के बाद क्रेन से हटा रहे डोम; सीएम आज करेंगे निरीक्षण – Barmer News
RELATED ARTICLES



