Homeअपराध‘मुझे पाकिस्‍तान और चीन से फोन आया था’, फिर IT स्‍टाफ ने...

‘मुझे पाकिस्‍तान और चीन से फोन आया था’, फिर IT स्‍टाफ ने खेला ऐसा खेल, लाखों के फेर में बुरी फंसी कंपनी


Last Updated:

अपने बॉस को छकाने के लिए आईटी कंपनी के स्‍टाफ ने एक ऐसा खेल खेला कि कंपनी लाखों रुपए के फेर में फंस गई. आरोपी ने दावा किया है कि उसने ऐसा पाकिस्‍तान और चीन के आए कॉल्‍स के बाद किया था. बेंगलुरु पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Zoom

बेंगलुरु की आईटी कंपनी में काम करने वाले एक स्‍टाफ ने बॉस को छकाने के लिए बड़ा कांड कर दिया.

Crime News. बॉस को छकाने के लिए एक आईटी कंपनी में काम करने वाले युवक ने ऐसा खेल खेला कि कंपनी 27 लाख के फेर में आ गई. मामला यहीं पर नहीं थमा, आरोपी ने अपनी मैनेजर को अश्‍लील मैसेज भेजकर ब्‍लैकमेलिंग करने की कोशिश की और कोई कार्रवाई करने पर आत्‍महत्‍या की धमकी भी दे डाली. आरोपी के इस कदम से पूरी कंपनी हिल गई. आखिरकार, कंपनी को आधिकारिक तौर पर आरोपी की शिकायत पुलिस से करनी पड़ गई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दरअसल यह पूरा मामला बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी का है. इसी कंपनी में काम करने वाले एक स्‍टाफ को कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड दिया गया था. क्रेडिट कार्ड के साथ यह हिदायत भी दी गई थी कि वह सिर्फ 2 लाख रुपए तक ही खर्च कर सकता है. कंपनी का आरोप है कि आरोपी ने अक्‍टूबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच चार महीनों में करीब 27 लाख 1 हजार 139 रुपये क्रेडिट कार्ड से खर्च कर दिए. जब कंपनी को इस बारे में पता चला तो उन्‍होंने ईमेल के जरिए आरोपी से इसकी सफाई मांगी.

मुझे पाकिस्‍तान और चीन से फोन आया था…
15 जनवरी को दिए अपने जवाब में आरोपी ने 27 लाख रुपए के इस्‍तेमाल की बात कबूल कर ली. साथ ही, यह दावा कि ऐसा करने के लिए उसे चीन और पाकिस्‍तान से कुछ अनजान लोगों का फोन आया था. उनकी धमकियों से डर कर उसने ऐसा किया. उसने कंपनी को यह भरोसा भी दिलाया कि वह तीन किस्‍तों में 27 लाख रुपए चुका देगा. 29 जनवरी को उसने ईमेल कर कंपनी को बताया किया फरवरी के दूसरे हफ्ते तक वह 10 लाख रुपए चुका देगा. बाकी बची रकम दो किस्‍तों में अदा करेगा.

अपनी मैनेजर को भेजीं अश्‍लील तस्‍वीरें
कंपनी का आरोप है कि 10 फरवरी को रकम अदा करने से पहले उसने दूसरा कांड कर दिया. इस बार उसने अपनी मैनेजर को अश्‍लील तस्‍वीरें भेजी और खुदकुशी करने की धमकी तक दे डाली. 10 फरवरी को उसने वादे के मुताबिक 10 लाख रुपए भी अदा नहीं किए. इसके बाद, कंपनी के पास पुलिस से मदद मांगने के सिवाय कोई विकल्‍प नहीं बचा था. आखिर में परेशान होकर कंपनी ने बर्थुर पुलिस स्‍टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करा दी है. वहीं कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments