Homeव्यवसायBiz Updates: CDS जनरल अनिल चौहान के ब्रिटेन दौरे से भारत-यूके रक्षा...

Biz Updates: CDS जनरल अनिल चौहान के ब्रिटेन दौरे से भारत-यूके रक्षा साझेदारी को नई मजबूती, उद्योग सहयोग पर जोर


जनरल अनिल चौहान ने अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से यूके के रक्षा उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रक्षा विनिर्माण, तकनीक हस्तांतरण और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल चौहान ने कहा कि भारत और यूके के बीच आर्थिक एकीकरण बढ़ने से रक्षा क्षेत्र में सहयोग और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि रक्षा औद्योगिक साझेदारी से महत्वपूर्ण तकनीकों के सह-डिजाइन, सह-विकास और सह-उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले जनरल चौहान ने लंदन स्थित स्मारक द्वार पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वीर जवानों के साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यह समारोह भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के बीच साझा सैन्य परंपराओं, स्मरण, सेवा और बलिदान के मूल्यों को दर्शाता है तथा दोनों देशों के रक्षा संबंधों को और मजबूत करता है।

जनरल चौहान ने ब्रिटेन की इंडो-पैसिफिक मामलों की राज्य मंत्री सीमा मल्होत्रा से भी मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों, थिंक-टैंक प्रतिनिधियों और रणनीतिक विशेषज्ञों के साथ भारतीय सैन्य परिवर्तन-चुनौतियां और अवसर विषय पर गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments