Cricket
oi-Naveen Sharma
Aaj Ka Match Kon Jeeta: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 32वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। एक समय पर लड़खड़ाती दिख रही राजस्थान की पारी को अनुभवी रविंद्र जडेजा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से संभाला।
राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 12 गेंदों में 22 रनों (4 चौके) की तेज पारी खेली, लेकिन मोहम्मद शमी ने उन्हें जल्द ही पवेलियन भेज दिया। इसके तुरंत बाद ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले शमी का दूसरा शिकार बने। युवा वैभव सूर्यवंशी (8 रन) भी आज संघर्ष करते नजर आए और मोहसिन खान की गेंद पर आउट हो गए। वह सबसे तेज 500 आईपीएल बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

मध्यक्रम का संघर्ष
कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने क्रमशः 20 और 22 रनों का योगदान दिया, लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। डोनावान फरेरा ने भी 20 रनों की उपयोगी पारी खेली, पर वह भी अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके।
रविंद्र जडेजा का फिनिशर अवतार
पारी के अंत में रविंद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने महज 29 गेंदों में नाबाद 43 रन (2 चौके, 1 छक्का) बनाकर टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। अंत में शुभम दुबे ने भी 11 गेंदों में 19 रनों की नाबाद और आक्रामक पारी खेलकर जडेजा का अच्छा साथ दिया।



