चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोले जाएंगे। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही भगवान बद्रीविशाल के दर्शन शुरू हो जाएंगे। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। अनुमान है कि पहले दिन करीब 6-7 हजार लोग दर्शन के लिए पहुंचेंगे। कपाट खुलने से पहले सभी धार्मिक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। निर्धारित समय पर मंदिर के द्वार तीन चाबियों से खोले जाएंगे। कपाट खुलते ही सबसे पहले रावल गर्भगृह में प्रवेश करेंगे, जहां बीते छह महीनों से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद भगवान बद्रीविशाल पर चढ़ा घृत कंबल हटाया जाएगा, जिसकी स्थिति से पूरे साल के फल का आकलन किया जाता है। रावल करते हैं पहला प्रवेश बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की परंपरा काफी विशेष है। मंदिर के द्वार तीन अलग-अलग चाबियों से खोले जाते हैं। ये चाबियां टिहरी राजपरिवार से जुड़े राजपुरोहित, हकहकूकधारी मेहता और भंडारी समुदाय के पास सुरक्षित रहती हैं। निर्धारित मुहूर्त में तीनों चाबियां एक साथ लगाई जाती हैं। कपाट खुलते ही सबसे पहले रावल मंदिर में प्रवेश करते हैं और गर्भगृह में पूजा की प्रक्रिया शुरू करते हैं। दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड:केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं धाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
149 दिन बाद आज होंगे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन: तीन चाबियों से खुलेंगे कपाट; घी में लिपटा कंबल बताएगा कैसा रहेगा पूरा साल – Chamoli News
RELATED ARTICLES



