Last Updated:
जांजगीर-चांपा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि बाबा के द्वारा इलाज के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. अब वह अश्लील तस्वीरों के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा है.
दुष्कर्म आरोपी बाबा का फोटो
जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कथित बाबा इलाज के बहाने महिलाओं के साथ दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस घटना में खुद को ‘निर्मल बाबा’ बताने वाले आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, बाबा ने महिला को इलाज का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को बिलासपुर और मैहर जैसे अलग-अलग स्थानों पर ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और उसे ब्लैकमेल करता रहा.
हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला से किया गिरफ्तार
मामले की शिकायत मिलने के बाद पामगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की. इसके बाद पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



