Homeट्रैवललेक सिटी में फैमिली मस्ती का डबल डोज! उदयपुर की ये जगहें...

लेक सिटी में फैमिली मस्ती का डबल डोज! उदयपुर की ये जगहें बच्चों को आएंगी पसंद


Last Updated:

Udaipur Hindi News: राजस्थान की खूबसूरत लेक सिटी उदयपुर परिवार के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है. यहां कई ऐसी जगहें हैं जहां बच्चे और बड़े दोनों भरपूर एंजॉयमेंट कर सकते हैं. आप सिटी पैलेस की भव्यता देख सकते हैं, वहीं फतेह सागर झील और पिचोला झील पर बोटिंग का आनंद बच्चों को बेहद पसंद आता है. इसके अलावा सज्जनगढ़ (मॉनसून पैलेस) से सनसेट का नजारा फैमिली के साथ खास अनुभव देता है. बच्चों के लिए गुलाब बाग और जू एक परफेक्ट स्पॉट है, जहां वे जानवरों और हरियाली के बीच समय बिता सकते हैं. उदयपुर की ये जगहें आपकी फैमिली ट्रिप को यादगार बना देंगी.

झीलों की नगरी उदयपुर सिर्फ कपल्स या पर्यटकों के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के साथ घूमने आने वाले परिवारों के लिए भी बेहद खास डेस्टिनेशन बनता जा रहा है. गर्मी की छुट्टियों में बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों के साथ यहां पहुंच रहे हैं और शहर की अलग-अलग लोकेशनों पर खूब एंजॉय कर रहे हैं. अगर आप भी अपने बच्चों के साथ उदयपुर आने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ ऐसी जगहें हैं जहां बच्चे ही नहीं, बड़े भी भरपूर मस्ती कर सकते हैं.

udaipur

सबसे पहले बात करते हैं गुलाब बाग की. शहर के बीचों-बीच स्थित यह गार्डन बच्चों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां चलने वाली टॉय ट्रेन बच्चों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. छोटे-छोटे डिब्बों में बैठकर बच्चे पूरे बाग का चक्कर लगाते हैं और इस दौरान उनका उत्साह देखने लायक होता है. हर दिन यहां बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों के साथ पहुंचते हैं.

udaipur

राजीव गांधी पार्क भी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन है. फतेहसागर झील के किनारे स्थित यह पार्क हरियाली, ओपन स्पेस और बच्चों के खेलने के लिए अलग-अलग झूलों से सजा हुआ है.शाम के समय यहां का माहौल और भी खूबसूरत हो जाता है, जब ठंडी हवा के साथ बच्चे खुलकर खेलते नजर आते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उदयपुर

उदयपुर शहर में राजस्थान का सबसे बड़ा फिश एक्वेरियम है. यहां पर आप को 20 हजार से ज्यादा मछलियां देखने को मिलेगी,जहां अलग अलग तरह की खास मछलियां देख सकते है,यह अपने आप में अगल अनुभव होगा,बच्चों के साथ यहां बड़ों को भी काफी मजा आता है

उदयपुर

थोड़ा एडवेंचर का मजा लेना है तो करनी माता रोपवे एक बेहतरीन ऑप्शन है. रोपवे में बैठकर ऊपर पहाड़ी तक जाने का अनुभव बच्चों के लिए बेहद खास होता है. ऊपर से पूरे उदयपुर शहर का नजारा देखने को मिलता है, जो हर किसी को आकर्षित करता है.

news 18

आपका बच्चा पानी और बोटिंग का शौकीन है तो दूध तलाई जरूर जाएं. यहां बोटिंग का अलग ही मजा है.आसपास की पहाड़ियों और झील का नजारा बच्चों को रोमांचित कर देता है. परिवार के साथ बोटिंग करते हुए यादगार पल बिताए जा सकते हैं.

news 18

बच्चों को प्रकृति और जानवरों के करीब ले जाना चाहते हैं तो सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क जरूर विजिट करें. यहां अलग-अलग तरह के वन्यजीव देखने को मिलते हैं और बच्चों को जानवरों के बारे में जानने का मौका मिलता है. यह जगह बच्चों के लिए एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. साथ ही, जंगल का असली अनुभव लेने के लिए शहर के आसपास आयोजित होने वाली जंगल सफारी भी एक अच्छा विकल्प है. यहां बच्चे खुले माहौल में प्रकृति को करीब से महसूस कर सकते हैं, जो उनके लिए एक अलग ही अनुभव होता है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments