Homeअपराधफेसबुकिया प्यार के चक्कर में लड़की हुई बर्बाद, प्रेमी से मिलने गई...

फेसबुकिया प्यार के चक्कर में लड़की हुई बर्बाद, प्रेमी से मिलने गई मंदिर, फिर शादी के नाम पर झेला ‘नर्क’!


Last Updated:

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी यशवंत लडेल को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने साल भर तक शारीरिक शोषण किया और शादी के दबाव पर धमकी देकर विवाह करने से इनकार कर दिया था.

Zoom

फेसबुक पर प्यार के बाद लड़के ने लड़की को मंदिर में बुलाया और वहीं पर अश्लील हरकत की. (AI Generated Photo)

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से युवती से संपर्क किया था और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कबीरधाम जिले के ग्राम झांडूटीला का रहने वाला यशवंत लडेल (25) इस मामले का मुख्य आरोपी है. उसने साल 2023 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए रायपुर की एक युवती से दोस्ती की थी. बातचीत के दौरान उसने युवती को यह कहकर विश्वास में लिया कि वे एक ही समाज के हैं और वह उससे विवाह करना चाहता है. युवती ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया और दोनों के बीच मिलना-जुलना शुरू हो गया. इसके बाद लड़की ने कई बार नर्क झेला.

जांच में यह पाया गया कि 24 मई 2024 को यशवंत युवती को घुमाने के बहाने रावांभाटा स्थित बंजारी मंदिर लेकर गया था. वहां उसने पहली बार युवती के साथ उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद शादी का वादा कर वह लगातार युवती को अलग-अलग स्थानों पर ले जाता रहा और दुष्कर्म करता रहा. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी ने बेमेतरा और पंडरी स्थित होटलों में भी युवती के साथ कई बार संबंध स्थापित किए. करीब एक साल तक यह सिलसिला चलता रहा. घटनाक्रम में बदलाव तब आया जब 16 मार्च को अंतिम बार संबंध बनाने के बाद युवती ने यशवंत पर शादी के लिए दबाव बनाया. इस पर आरोपी ने अपना रुख बदल लिया और विवाह करने से इनकार कर दिया और लड़की को धमकी दी. आरोपी के इस व्यवहार के बाद युवती ने खमतराई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कबीरधाम जिले में आरोपी के गांव में दबिश दी. वहां से यशवंत लडेल को हिरासत में लिया गया और रायपुर लाया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती के साथ किए गए कृत्य को स्वीकार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इस मामले में होटलों के रिकॉर्ड और सोशल मीडिया चैट्स जैसे अन्य तकनीकी साक्ष्य भी एकत्र कर रही है ताकि न्यायालय में मामले को मजबूती से पेश किया जा सके. पुलिस प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अज्ञात व्यक्तियों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा करने और उन पर भरोसा करने से पहले सतर्कता बरतें.

About the Author

authorimg

Niranjan Dubey

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर कार्यरत. इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल सिनेमा के इंचार्ज. डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. नेटवर्क 18 के अलावा टाइम्स ग्रुप, …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments