Last Updated:
New Development in IRS Daughter Murder Case: अमर कालोनी में आईआरएस अफसर की 22 वर्षीय बेटी की हत्या करने वाले आरोपी राहुल मीणा का अतीत खंगालने के बाद उसे साइको किलर मान रही है. पुलिस आरोपी का साइकोलॉजिकल असेसमेंट कराने की भी तैयारी कर रही है.
आईआरएस बेटी की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. (फाइल फोटो)
New Development in IRS Daughter Murder Case: अमर ईस्ट ऑफ कैलाश की अमर कालोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की बेहरमी की हत्या के मामले में लगातार चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. पुलिस की जांच में सामने आने वाला हर तथ्य हर किसी को चौंकाने वाला है. इसी बीच, सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट चींख-चींख कर कह रही है कि 22 वर्षीय मृतका के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं. वहीं, आरोपी राहुल मीणा का पूरी कुंडली खंगालने के बाद पुलिस उसे साइकोपैथ क्रिमिनल मान रही है और मनोचिकित्सकों की मदद लेने के बारे में भी सोच रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अलवर पहुंची जांच टीम को आरोपी का अतीत खंगालने पर पता चला कि वह बचपन से ही हिंसक प्रवृत्ति का रहा है. दिल्ली आने से पहले उसने पड़ोस में रहने वाली जान पहचान की एक महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी राहुल की हैवानियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने पहले 22 वर्षीया पीडि़ता का पहला फोन के चार्जर से घला घोंटा. फिर, रूम में रखे अलग-अलग सामान से उस पर जानलेवा वार किए. आरोपी राहुल ने पीडि़ता के साथ रेप तब किया, जब वह बेहोश होकर मरणासन्न हो चुकी थी.
मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साइकोलॉजिकल असेसमेंट
- पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल मीणा मरणासन्न पीडि़ता को घसीटता हुआ घर के उस हिस्से में लेकर गया, जहां से उसे कुछ मिलने की उम्मीद थी. उसने लगभग अपने प्राण छोड़ चुकी पीडि़ता की उंगली का इस्तेमाल कर घर का हर लॉकर खोलने की कोशिश भी की थी.
- वहीं, एम्स के डॉक्टरों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम ने आरोपी की बर्बरता की पुष्टि की है. रिपोर्ट के अनुसार मौत की मुख्य वजह गला घोंटना थी. मृतका की गले की हड्डी टूट चुकी थी. चेहरे और शरीर पर कई गहरे घाव और घिसटने के निशान थे. पोस्टमार्टम में नाक की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई.
- जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आरोपी राहुल ‘तीन पत्ती’ और ऑनलाइन सट्टेबाजी का बुरी तरह आदी था. पिछले कुछ महीनों में वह 7 लाख रुपये से अधिक हार चुका था. इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने डकैती और हत्या की साजिश रची थी.
- दिल्ली पुलिस आरोपी राहुल मीणा के अतीत को देखने के बाद साइकोलॉजिकल असेसमेंट कराने की तैयारी में है. डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) हेमंत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें मामले की तह तक जाने में जुटी हैं. शुक्रवार को पुलिस आरोपी के साथ क्राइम सीन पर पहुंची और पूरी घटना का ‘रिक्रिएशन’ किया है.
- पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जिस तरह से एक के बाद एक दो राज्यों में अपराध किए और लाश का इस्तेमाल तिजोरी खोलने के लिए किया, वह उसके शातिर और निर्दयी दिमाग का सबूत है. दिल्ली पुलिस इस मामले में सख्त से सख्त धाराएं लगाते हुए आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए सबूत जुटा रही है.
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
मृतक युवती के माता-पिता हर सुबह वर्कआउट के लिए बाहर जाते समय घर की ‘स्मार्ट की’ एक गुप्त जगह पर रख देते थे ताकि नौकरों को परेशानी न हो. राहुल, जो पहले वहां काम कर चुका था, इस गुप्त जगह को जानता था. बुधवार सुबह 6:39 बजे उसने इसी चाबी से घर में प्रवेश किया. राहुल चौथी मंजिल पर स्थित युवती के कमरे में घुसा और पैसों की मांग की. युवती ने जब विरोध किया और अपने पिता को फोन लगाने की कोशिश की, तो राहुल ने उस पर हमला कर दिया. उसने पहले गला दबाया, फिर चार्जर की तार से गला घोंटा. अंत में पानी की बोतल व लैंप से उसके सिर पर वार किए.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



