Homeव्यवसायGold Silver Price: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में...

Gold Silver Price: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए सर्राफा बाजार का हाल


सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के दबाव के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम करीब आधा प्रतिशत तक फिसल गए।

सोने की कीमतें 462 रुपये गिरकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, जून डिलीवरी के लिए पीले धातु की कीमत 462 रुपये या 0.3 प्रतिशत गिरकर 1,51,299 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 8,310 लॉट का कारोबार हुआ।

वहीं चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी गई। 5 मई 2026 डिलीवरी वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद 2,41,513 रुपये के मुकाबले 2,39,200 रुपये पर खुला। सुबह के कारोबार में यह 842 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत टूटकर 2,40,671 रुपये पर पहुंच गया। सत्र में चांदी ने 2,39,200 रुपये का न्यूनतम और 2,41,382 रुपये का उच्चतम स्तर दर्ज किया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स के जून अनुबंध में 33.54 अमेरिकी डॉलर या लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4,690.46 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.92 प्रतिशत कमजोर होकर 74.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

मोतीलाल ओसवाल वित्तीय सेवाएं के कमोडिटी विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर अनिश्चितता के कारण सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना है।

उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर जाने से महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिससे निवेशकों की रणनीति प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, अमेरिका के उम्मीद से बेहतर शुरुआती पीएमआई आंकड़ों ने अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत दिया है, जिससे निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें घटी हैं और इसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments