Last Updated:
भोपाल में एक सनसनीखेज मामले ने सबको हिलाकर रख दिया है. जहां मां-बेटे और उसके साथियों के साथ मिलकर एक महिला को होटल के एक कमरे में बुलाया और उसके साथ उत्पीड़न किया. वह आवाज सुनकर दहशत फैल गई. उन लोगों ने दुष्कर्म करने बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई.
सांकेतिक फोटो
भोपाल. भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बदले की भावना में एक होटल रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी साजिश एक महिला ने रची, जिसमें उसका बेटा और उसके साथी भी शामिल रहे.
जैसे ही युवती कमरे में पहुंची, उसे बंधक बना लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के दौरान युवती की चीख-पुकार सुनकर होटल स्टाफ को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
मां-बेटे और दोस्तों ने मिलकर वारदात को दिया अंजान
जानकारी के अनुसार, 23 साल की पीड़िता एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी. बताया जा रहा है कि होटल की पूर्व महिला रिसेप्शनिस्ट ने किसी पुराने विवाद के चलते बदला लेने की योजना बनाई. इसी के तहत उसने अपने बेटे और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता को होटल के एक कमरे में बुलाया.
आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला विनीता और उसके बेटे बिट्टू को हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. वहीं, इस मामले में होटल मालिक को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस के अनुसार, इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए दो थानों की पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



