Homeटेक्नोलॉजीबंगाल- PM की रैली से पहले BJP-TMC समर्थकों में झड़प: CISF...

बंगाल- PM की रैली से पहले BJP-TMC समर्थकों में झड़प: CISF जवान को गोली लगी, 3 घायल; BJP उम्मीदवार के घर पर देसी बम फेंका


  • Hindi News
  • National
  • WB Polls: PM Modi Slams TMC Over Ma, Mati, Manush; Kejriwal Campaigns For TMC

कोलकाता2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले रविवार रात BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देसी बम भी फेंके गए। इसमें तीन लोग घायल हुए, जबकि एक CISF जवान के पैर में गोली लगी है।

दरअसल, जगदल के जलेबी माठ मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रैली के लिए लगाए गए पोस्टर और झंडे फाड़ दिए गए। शिकायत करने थाने पहुंचे तो TMC समर्थक आ गए। थाने के सामने ही बहस के बाद झड़प शुरू हो गई।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भाटपाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह के घर पर देसी बम भी फेंका गया।

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। राज्य में 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी।

तनाव के बाद इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

तनाव के बाद इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

बंगाल चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स…

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो रोड शो करेंगे। पहला बेहाला थाना से मंटन तक होगा। दूसरा हुगली के चंदननगर बागबाजार में होगा।
  • सीएम ममता बनर्जी आज जादवपुर और टॉलीगंज निर्वाचन क्षेत्रों से पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जादवपुर के सुकांत सेतु से जनसभा मार्च में शामिल होंगी। इसके बाद वे अपने निर्वाचन क्षेत्र भावानीपुर में एक जनसभा करेंगी।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कोलकाता में रोड शो से पहले मां सिद्धेश्वरी’ के नाम से प्रसिद्ध मुख्य मंदिर थंथानिया कालीबाड़ी में मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव

5 117770068621777135413 1777219958

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल में 79 देसी बम मिलने का केस NIA ने संभाला

गृह मंत्रालय के आदेश पर NIA ने पश्चिम बंगाल में देसी बम बरामदगी से जुड़े मामले को अपने हाथ में लिया है। कोलकाता पुलिस ने 25 अप्रैल को एक जगह से 79 देसी बम और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया था, जिससे लोगों की जान और संपत्ति को खतरा था।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

TMC का आरोप- हमारी पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की

TMC उम्मीदवार अमित गुप्ता ने कहा कि अचला बागान इलाके में उनके कार्यकर्ता बैनर और झंडे लगा रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट हुई और पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की गई।

गुप्ता के मुताबिक, जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो भाजपा नेता अर्जुन सिंह अपने CISF सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचे और थाने के अंदर ही TMC कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और पार्टी नेतृत्व को दी गई है और कार्रवाई की उम्मीद है।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

BJP का आरोप- पुलिस थाना छोड़कर चली गई, TMC के लोगों ने हमला किया

भाजपा का आरोप है कि घटना के समय पुलिस थाना छोड़कर चली गई और तृणमूल समर्थकों ने हमला किया। जगदल से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि वे और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह समर्थकों के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, तभी अधिकारी वहां से चले गए। इसके बाद TMC समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

भाटपाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने कहा कि विवाद एक दिन पहले उनकी स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग से शुरू हुआ था, जब TMC के स्थानीय पार्षद मनोज पांडे समर्थकों के साथ पहुंचे और कार्यक्रम में बाधा डाली। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments