Homeअपराधअचानक दुकान से चोरी होने लगा माल, गायब हो जाते थे ब्रांडेड...

अचानक दुकान से चोरी होने लगा माल, गायब हो जाते थे ब्रांडेड कपड़े, कर्मचारी के अंडरवियर ने खोला राज!


Last Updated:

मध्य प्रदेश के रीवा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां अचानक रेडीमेड ब्रांडेड स्टोर के अंदर से कपड़े गायब होने लगे. फिर एक दिन जब मालिक ने सीसीटीवी चेक किया तो कर्मचारी के अंडरवियर से जुड़ा ऐसा राज सामने आया, जो हैरान कर देगा.

Zoom

एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी करते हुए दुकान में काम करने वाला आरोपी दुकानदार को ही धमकी दे रहा था. (AI Generated)

कहते हैं कि लालच इंसान की मति मार देता है और फिर वह ऐसी हरकतों पर उतर आता है जिसे सुनकर दुनिया दंग रह जाए. मध्य प्रदेश के रीवा जिले से चोरी का एक ऐसा ही सनसनीखेज और अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक कर्मचारी की करतूत ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, यहां के एक नामी रेडीमेड ब्रांडेड शॉप से अचानक कपड़े गायब होने लगे. मालिक को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है? ऐसे में एक दिन उसने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो चौंकाने वाला नजारा सामने आया. दुकान से चोरी करने वाला कोई और नहीं, बल्कि वहां काम करने वाला एक शख्स ही था. हैरानी की बात यह थी कि वो शख्स उन कपड़ों को अपने अंडरवियर में छुपाकर बाहर ले जाता था.

बता दें कि रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रकाश चौराहे पर जितेंद्र खुवानी की एक बड़ी रेडीमेड कपड़ों की दुकान है. यहां पिछले काफी समय से आशीष सिंह नाम का युवक काम कर रहा था. दुकान मालिक को उस पर पूरा भरोसा था, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस कर्मचारी को वह अपनी दुकान की जिम्मेदारी सौंपा है, वो ही उसकी जेब काटने में लगा है. आरोपी आशीष सिंह ने दुकान से महंगे और ब्रांडेड कपड़े पार करने के लिए जो तरीका निकाला, वह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा लगता है. वह दुकान के महंगे शर्ट, कुर्ते और कीमती ब्लेजर को अन्य कर्मचारियों की नजरों से बचाकर बड़े ही शातिराना ढंग से अपनी अंडरवियर के अंदर छिपा लेता था. चोरी की यह घटना काफी समय से चल रही थी. आरोपी कपड़ों को अंडरवियर में ठूंस लेता और फिर लंच ब्रेक या किसी अन्य काम का बहाना बनाकर दुकान से बाहर जाता था.

बाहर जाकर वह इन कपड़ों को सुरक्षित स्थान पर ठिकाने लगा देता था. दुकान मालिक को काफी समय से महसूस हो रहा था कि दुकान का स्टॉक लगातार कम हो रहा है, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर कपड़े जा कहां रहे हैं. जब हिसाब-किताब में बड़ी गड़बड़ी दिखने लगी, तो मालिक ने चोरी पकड़ने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का फैसला किया. जैसे ही फुटेज सामने आई, दुकान मालिक के पैरों तले जमीन खिसक गई. कैमरों में साफ दिख रहा था कि 15 अप्रैल से आशीष लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है. फुटेज में उसकी हरकतों को देखकर यह साफ हो गया कि वह कैसे बड़ी चतुराई से कपड़े गायब कर रहा था. जब मालिक ने आशीष को रंगे हाथों पकड़ा और उससे पूछताछ की, तो वह शर्मिंदा होने के बजाय सीनाजोरी पर उतर आया.

आरोपी ने न केवल नौकरी छोड़ी, बल्कि मालिक को पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली. उसने बड़े ही बेखौफ अंदाज में कहा कि अगर रिपोर्ट लिखवाई तो इसका अंजाम बुरा होगा. हालांकि, धमकी से डरे बिना व्यवसायी जितेंद्र खुवानी ने मामले की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी. सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि मन में आए लालच और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने इस अनोखी चोरी का रास्ता चुना था. उसे लगा था कि अंडरवियर में कपड़े छिपाने पर कभी किसी को शक नहीं होगा, लेकिन वह कैमरों की तीसरी आंख से खुद को नहीं बचा सका.

About the Author

authorimg

Niranjan Dubey

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर कार्यरत. इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल सिनेमा के इंचार्ज. डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. नेटवर्क 18 के अलावा टाइम्स ग्रुप, …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments