Homeअपराधट्रेन से कटा किसान, मौत से पहले वीडियो में कहा- पूर्व विधायक...

ट्रेन से कटा किसान, मौत से पहले वीडियो में कहा- पूर्व विधायक मरवा देंगे, कहते हैं शिवराज-टंडन की हत्या कर दो!


Last Updated:

विदिशा में किसान गोविंद गुर्जर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. मौत से पहले किसान ने वीडियो बनाकर कांग्रेस के पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें पूर्व सीएम की हत्या के लिए उकसाने और पैसे न देने की बात कही गई है.

Zoom

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक दिल दहला देने वाला और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचाने वाला मामला सामने आया है. यहां सुमेर-सोराई रेलवे स्टेशन के बीच दूसरी रेलवे लाइन पर सोमवार को बेहलोत निवासी किसान गोविंद गुर्जर का शव मिला है, जिसका सिर धड़ से अलग था. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन किसान ने मौत को गले लगाने से पहले चार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे, जिन्होंने इस पूरी घटना को एक संदिग्ध और हाई-प्रोफाइल साजिश में बदल दिया है. दैनिक भास्कर में छपी खबर के मुताबिक, मृतक किसान गोविंद गुर्जर ने अपने वीडियो में पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं.

किसान का दावा है कि उसने पूर्व विधायक के यहां 6 महीने काम किया था, लेकिन जब उसने अपनी मजदूरी और बकाया रुपये मांगे, तो उसे पैसे देने के बजाय जान से मारने की धमकियां दी गईं. किसान ने वीडियो में यहां तक कहा है कि उसे रिवॉल्वर देकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुकेश टंडन की हत्या करने के लिए उकसाया गया था और कहा गया था कि ‘हत्या कर दो, तभी पैसे मिलेंगे’. उसके पीछे गुंडे भी लगाए गए थे. मृतक के बेटे दीपक गुर्जर ने भी अपने पिता के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा है कि पूर्व विधायक ने उनके पिता को डराने और मारने के लिए गुंडे लगा रखे थे. बेटे का आरोप है कि पूर्व विधायक ने उनके पिता की फसल भी रख ली और जमीन के ठेके का रुपया भी नहीं दिया.

बता दें कि शशांक भार्गव ने 2018 के विधानसभा चुनाव में विदिशा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी. यह 46 साल बाद इस क्षेत्र में कांग्रेस की पहली जीत थी. हालांकि, 2024 में वो भाजपा में शामिल हो गए. इन वीडियो के वायरल होने के बाद विदिशा पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल रेलवे ट्रैक पर मिले शव और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है. इस घटना ने क्षेत्र में तनाव और राजनीतिक सरगर्मी को काफी बढ़ा दिया है.

About the Author

authorimg

Niranjan Dubey

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर कार्यरत. इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल सिनेमा के इंचार्ज. डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. नेटवर्क 18 के अलावा टाइम्स ग्रुप, …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments