HomeअपराधMeera Road Attack: 'कलमा पढ़कर सुनाओ...' मुंबई में 'पहलगाम अटैक' टाइप हमला,...

Meera Road Attack: ‘कलमा पढ़कर सुनाओ…’ मुंबई में ‘पहलगाम अटैक’ टाइप हमला, जुबैर ने हिंदू होने पर गार्ड्स को चाकू से गोदा!


Last Updated:

Mumbai Mira Road Knife Attack: मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन पर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में 31 साल के जैब जुबैर अंसारी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि हमलावर ने पहले गार्ड का नाम और उसके धर्म के बारे में पूछा और फिर उसे चाकू घोंप दिया. पुलिस फिलहाल इन आरोपों की जांच कर रही है.

Zoom

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है. (File Photo)

मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में सोमवार तड़के हुई चाकूबाजी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. यहां एक इमारत में तैनात सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन पर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान 31 साल के जैब जुबैर अंसारी के तौर पर की है और मात्र डेढ़ घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि हमलावर ने पहले गार्ड का नाम और उसके धर्म के बारे में पूछा और फिर उसे चाकू घोंप दिया. पुलिस फिलहाल इन आरोपों की जांच कर रही है और अभी तक किसी ठोस साम्प्रदायिक एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए ठाणे ATS भी जांच में शामिल हो गई है. वहीं पुलिस ने लोगों से इस मामले से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है.

यह वारदात 27 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4 बजे नया नगर थाना क्षेत्र में वॉकहार्ट अस्पताल के पीछे स्थित अस्मिता ग्रैंड मेंशन की साइट पर हुई, जहां राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन बतौर सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे. पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय आरोपी जैब जुबैर अंसारी मौके पर पहुंचा और दोनों गार्ड्स से बातचीत के दौरान अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया. इस हमले में राजकुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सुब्रतो सेन को हल्की चोटें आईं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान कर ली. महज डेढ़ घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है और उससे पूछताछ जारी है.

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने दावा किया कि हमले से पहले, आरोपी ने गार्डों में से एक से ‘कलमा’ पढ़ने को कहा था. उनके अनुसार, शुरुआती पूछताछ से संकेत मिलता है कि आरोपी के आतंकवादी संगठनों से संबंध हो सकते हैं; उन्होंने कहा कि इस दावे की गहन जांच होनी चाहिए. संजय निरुपम ने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध संबंध की सीमा की जांच की जानी चाहिए और ज़ोर देकर कहा कि पुलवामा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments